दो लोगों के झगड़े में हस्तक्षेप करने पर घायल हुआ युवक
संवाद सूत्र, मालदा : बकाया राशि नहीं देने को लेकर दो लोगों में काफी झगड़ा हो रहा था।
संवाद सूत्र, मालदा : बकाया राशि नहीं देने को लेकर दो लोगों में काफी झगड़ा हो रहा था। इस झगड़े को सुलझाने गए युवक देवाशीष हलदार घायल हो गया। यह घटना मंगलवार रात को मालदा के इंगलिश बाजार थाना के गोपालपुर इलाके की है। इस घटना को लेकर बुधवार को देवाशीष के परिवारवालों ने प्राथमिकी दर्ज करायी। इस घटना के बाद से आरोपी फरार है।
घायल देवाशीष हलदार ने बताया कि मेरा पड़ोसी जयदेव हलदार पकौड़ा बेचता है। उसके दुकान से श्रीदाम ने उधार में 140 रूपया का पकौड़ा खरीदा। लंबा समय बीतने के बाद भी श्रीदाम ने उधार के पैसे नहीं दिए। इसे लेकर दोनों रात को खूब झगड़ रहे थे। मैं झगड़े को सुलझाने गया था। श्रीदाम ने मुझपर बांस से हमला किया। हमले के कारण मैंने लोगों से मदद की गुहार लगायी। लोगों को आता देखकर श्रीदाम भाग गया। स्थानीय लोगों ने मुझे मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।