पड़ोसी ने किया दंपति पर जानलेवा हमला
संवाद सूत्र, मालदा : घर निर्माण को लेकर लंबे समय से छिड़े विवाद को लेकर पड़ोसी ने दंपति पर
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Aug 2018 09:27 PM (IST)Updated: Mon, 06 Aug 2018 09:27 PM (IST)
संवाद सूत्र, मालदा : घर निर्माण को लेकर लंबे समय से छिड़े विवाद को लेकर पड़ोसी ने दंपति पर जानलेवा हमला किया। घायल दंपति को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना रविवार देर रात को इंगलिश बाजार थाना के इंगलिश बाजार नगरपालिका के वार्ड नंबर नौक के बालुरचर इलाके में घटित हुई। घायल दंपति का नाम गणेश साहा व पिंकी साहा बताया गया है। उन्होंने बताया कि घर निर्माण को लेकर पड़ोसी लाल्टू साहा के साथ हमारा पुराना विवाद चल रहा था। हमलोग अपने घर के सामने खड़े थे। अचानक लाल्टू ने हमारे ऊपर हमला कर दिया। इस घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें