Move to Jagran APP

तृणमूल महिला कार्यकर्ता के साथ दुराचार का प्रयास का आरोप

-आरोप का तीर भाजपा के ग्राम पंचायत सदस्य पर संवाद सूत्र, मालदा : तृणमूल कांग्रेस की महिला का

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Aug 2018 05:30 PM (IST)Updated: Wed, 01 Aug 2018 05:30 PM (IST)
तृणमूल महिला कार्यकर्ता के साथ दुराचार का प्रयास का आरोप
तृणमूल महिला कार्यकर्ता के साथ दुराचार का प्रयास का आरोप

-आरोप का तीर भाजपा के ग्राम पंचायत सदस्य पर

loksabha election banner

संवाद सूत्र, मालदा : तृणमूल कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता को जान से मारने तथा दुराचार का प्रयास करने का मामला सामने आया है। आरोप भाजपा के ग्राम पंचायत सदस्य सुभाष भक्त पर लगाया है। यह घटना मालदा के वामनगोला थाना के चांदपुर ग्राम पंचायत के खूटादह इलाके के नंदिना दहग्राम की है। घायल महिला को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बतादें कि डेढ़ साल पहले भी आरोपी पर दुराचार करने को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।

पीड़िता के पति ने बताया कि मेरी पत्‍‌नी तृणमूल कांग्रेस से जुड़ी हुई है। इस इलाके के 11 नंबर संसद से ग्राम पंचायत से भाजपा के सुभाष भक्त विजयी हुए। पिछले शनिवार को सुभाष व उसके समर्थक घर पर आकर मेरी पत्‍‌नी को आरोप वापस लेने के लिए मारापीटा और धमकी दी। इसे लेकर पीड़िता ने वामनगोला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी। मंगलवार को इस मामले की जांच के लिए पुलिस पीड़िता के घर आयी थी। पुलिस जब इलाके से चली गयी तो सुभाष भक्त व उसके समर्थकों ने महिला कार्यकर्ता पर हमला किया और उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। ग्रामीणों ने हस्तक्षेप के करके स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखकर उसे मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में रेफर किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। वहीं भाजपा नेता ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.