संतान न होने पर पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला
-गंभीर हालत में मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती -संतान न होने पर घर पर रोज होता था कलह
-गंभीर हालत में मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती
-संतान न होने पर घर पर रोज होता था कलह
संवाद सूत्र, मालदा : मालदा के माणिकचक थाना के राम नगर इलाके में शुक्रवार को पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला किया। गंभीर हालत में पत्नी को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने बताया कि घायल महिला का नाम रूपसी मंडल(20) है। रूपसी की मां जानकी मंडल ने बताया कि डेढ़ साल पहले गांव के युवक चैतन्य मंडल के साथ धूमधाम से बेटी का विवाह करवाया था। चैतन्य पेशे से श्रमिक है। शादी के डेढ़ साल गुजरने के बाद भी उनकी कोई संतान नहीं हुए। इसे लेकर परिवार में अक्सर झगड़ा होता रहता था। रोजना मेरा जमाई मेरी बेटी को गंदी गालियां देता था। उसके साथ अमानवीय व्यवहार करता था। शुक्रवार रात को चैतन्य ने सारी हदें पार कर दी। मेरे बेटी पर हुंसआ से प्रहार किया। बेटी के शरीर पर कई जगह वार किया गया है। रूपश्री के हल्ला करने पर उसका पति व परिवार के लोग फरार हो गए। पड़ोसियों ने उसे पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। उसकी गंभीर स्थिति को देखकर चिकित्सकों ने मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में रेफर किया। गौरतलब है कि रूपश्री ने अपने जमाई तथा उसके परिजनों के खिलाफ माणिकचक थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद से आरोपी पति व उसके परिजन घर छोड़कर भाग गए है। पुलिस उन्हें हर जगह तलाश रही है।
कैप्शन : अस्पताल में भर्ती रूपश्री