शादी के दिन दूल्हे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
-आत्महत्या से कुछ देर पहले होने दुल्हन से लंबे समय तक दूल्हे ने फोन पर किया था बात संवाद
-आत्महत्या से कुछ देर पहले होने दुल्हन से लंबे समय तक दूल्हे ने फोन पर किया था बात
संवाद सूत्र, मालदा : मालदा के हरिश्चंद्रपुर थाना के कनुआ गांव में सोमवार की अहले सुबह दूल्हे का शव उसके कमरे से झूलता हुआ मिला। आज दूल्हे की शादी होने वाली थी। इस घटना से परिवार में मातम का माहौल है।
पुलिस ने बताया कि मृतक दूल्हे का नाम मोहन सरकार (27) है। आज सुबह जब उसके परिजनों ने उसे सुबह उठने के जगाया तो उसके कमरे से कोई आवाज नहीं आई। खिड़की से देखने पर मोहन का झूलता हुआ शव देखकर सबके होश उड़ गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर को शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दूल्हे के चाचा छविलाल सरकार ने बताया कि रविवार रात को सब हंसी-खुशी बात कर रहे थे। मोहन भी काफी खुश था। रात का भोजन हमने साथ में किया। उसके व्यवहार में ऐसा कुछ नहीं था कि जिससे उसके इस तरह के कदम का अंदेशा मिले।
पुलिस ने बताया कि मृतक पेशे से मजदूर था। रविवार रात को अपनी होने वाली पत्नी से काफी लंबे समय तक फोन पर बात भी किया था। इसके बाद ही उसने आत्महत्या की। पुलिस दूल्हा और दुल्हन के मोबाइल के जरिए पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।