संशोधनागार में कैदियों के उत्पात से पांच जेल कर्मचारी घायल
-विचाराधीन कैदी संशोसधनागार में भी दूसरे कैदियों से रंगदारी वसूलता है -आरोपी कैदी जाकिर शेख व बकुल
-विचाराधीन कैदी संशोसधनागार में भी दूसरे कैदियों से रंगदारी वसूलता है
-आरोपी कैदी जाकिर शेख व बकुल शेख पर अवैध कार्य करने का आरोप
संवाद सूत्र, मालदा : मालदा जिला संशोधनागार में शनिवार की सुबह विचाराधीन कैदियों के उत्पात से पांच जेल कर्मचारी घायल हो गए। बाद में संशोधानाकार के अधिकारियों के बाद स्थिति सामान्य हुई। विचाराधीन दो कैदी भी घायल हुए।
संशोधनागार के सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2016 में कालियाचक इलाके के कुख्यात बदमाश जाकिर शेख व बकुल शेख को विभिन्न मामलों के तहत गिरफ्तार किया गया। दोनों फिलहाल मालदा जिला संशोधनागार में है। आरोप है कि संशोधानगार में दोनों अवैध काम करते है। यहां तक दूसरे कैदियों से रंगदारी वसूलते है। हफ्ता नहीं देने पर कैदियों के साथ मारपीट किया जाता है। एक सप्ताह पहले एक बंदी लालटू शेख ने अदालत में इसकी शिकायत की थी। अदालत के निर्देश के बाद उसे बालुरघाट संशोधनागार में ट्रांसफर कर दिया गया।
जेल के प्रहरी सौरभ साहा ने बताया कि आज सुबह दोनों कैदी विभिन्न सेल में घूम रहे थे। हमने उसे अपने-अपने सेल में जाने का निर्देश दिया। दोनों इस बात पर गुस्सा हो गए। पास रखे रॉड से मेरे ऊपर हमला कर दिया। इसके बाद जेल के कर्मचारियों व दोनों कैदियों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसमें दोनों कैदी सहित सात लोग घायल हो गए। प्राथमिक चिकित्सा के बाद पांच लोगों को छोड़ दिया गया। लेकिन अजीत घोष व सौरभ साहा अभी भी चिकित्सारत है। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रित हुई। संशोधनागार विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
कैप्शन : सिर पर लगे चोट से आहत संशोधनागार कर्मचारी