बहन की अस्मत बचाने में घायल हुआ भाई
-भाई-बहन दोनों मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती संवाद सूत्र, मालदा : ट्यूशन पढ़कर
-भाई-बहन दोनों मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती
संवाद सूत्र, मालदा : ट्यूशन पढ़कर शुक्रवार शाम को घर लौट रही किशोरी को बीच रास्ते से उठाकर उसके साथ दो पड़ोसी युवक अपने घर ले जाकर दुराचार करने का प्रयास किया। जब भाई को इसकी भनक लगी तो वह फौरन अपनी बहन को बचाने के लिए आरोपी के घर पहुंच गया। बदमाशों ने भाई के बुरी तरह पीटा। घायल भाई-बहन को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना शुक्रवार रात को मालदा के अमृति गांव में घटित हुई।
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि किशोरी स्थानीय स्कूल के विद्यालय में कक्षा बारहवीं में पढ़ती है। हमारे घर के पास कुछ जमीन है। इस जमीन को लेकर पड़ोसी अनिल गुप्ता और कौशिक गुप्ता के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। हमारे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। शुक्रवार शाम को वह ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। दोनों युवकों ने किशोरी को जबरन अपने घर ले जाकर दुराचार करने का प्रयास किया। किसी ने हमें इसकी सूचना दी। अकेले उसका भाई बचाने के लिए पड़ोसी के घर चला गया। दोनों बदमाशों ने भाई-बहन को बुरी तरह पीटा। शोर मचाने के बाद आस-पड़ोस के लोग जुट गए। लोगों को आता देखकर दोनों भाग गए। आरोपी के खिलाफ इंगलिश बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।
कैप्शन : फटे हुए कपड़े में किशोरी का भाई