Move to Jagran APP

असामाजिक कार्य का विरोध करने पर पत्नी पर किया जानलेवा हमला

-व्यवसाय में घाटा लगने पर पति ने हथियारों का अवैध कारोबार शुरू कर दिया -घायल पत्‍‌नी मालदा

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Mar 2018 05:47 PM (IST)Updated: Sat, 17 Mar 2018 05:47 PM (IST)
असामाजिक कार्य का विरोध करने पर पत्नी पर किया जानलेवा हमला
असामाजिक कार्य का विरोध करने पर पत्नी पर किया जानलेवा हमला

-व्यवसाय में घाटा लगने पर पति ने हथियारों का अवैध कारोबार शुरू कर दिया

loksabha election banner

-घायल पत्‍‌नी मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती, पति फरार

संवाद सूत्र, मालदा: पति का अवैध व असामाजिक कार्य को देखकर पत्‍‌नी का विरोध करना महंगा पड़ गया। गुस्साये पति ने पत्‍‌नी पर चाकू से जानलेवा हमला किया। पत्‍‌नी को अधमरा छोड़कर पति फरार हो गया। घायल पत्‍‌नी को स्थानीय लोगों ने मिलकर मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया। यह घटना शुक्रवार देर रात को मालदा के वामनगोला थाना के भोला मासना गांव की है।

पुलिस ने बताया कि घायल महिला का नाम रूलेखा बीबी(44)है। उसके दो बच्चे है। रूलेखा के परिजन महबूब इस्लाम ने बताया कि रूलेखा के पति का नाम आनिकूल हक है। एक समय आनिकूल का व्यवसाय ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन व्यवसाय में घाटा लगने के कारण वह आनिकूल गलत संगत में पड़कर असामाजिक कार्य करने लगा। वह विभिन्न तरह के हथियार का कारोबार करने लगा। यह बात रूलेखा को अच्छी नहीं लगती थी। वह लगातार इसका विरोध करती थी। शुक्रवार रात को आनिकूल घर में आया और पत्‍‌नी से झगड़ा करने लगा। आनिकूल ने घर में रखे हथियार से पत्‍‌नी पर जानलेवा हमला किया। रूलेखा के चिल्लाने से आस-पास के लोग जुटने लगे। पत्‍‌नी को जमीन पर तड़पता छोड़कर आनिकूल फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ हालत में रूलेखा को स्थानीय स्वास्थ केंद्र में भर्ती करवाया। घायल अवस्था में रूलेखा ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है। पुलिस उसे हर जगह तलाश कर रही है।

कैप्शन: अस्पताल में भर्ती रूलेखा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.