दो लाख के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
-आरोपित को पांच दिनों के पुलिस रिमांड में भेजने की न्यायालय से अर्जी संवाद सूत्रमालदा बुधव
-आरोपित को पांच दिनों के पुलिस रिमांड में भेजने की न्यायालय से अर्जी
संवाद सूत्र,मालदा: बुधवार देर रात को विशेष अभियान चलाकर इंग्लिश बाजार थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 34 से दो लाख रूपये के गांजा के साथ तस्कर को धर दबोचा। तस्कर के साथ ट्रक को भी जब्त किया गया है। यह मामला राष्ट्रीय राजमार्ग के पास बांधा पुकुर इलाके की है। पुलिस ने बताया कि तस्कर का नाम उत्तम मंडल है। वह गाजोल थाना के चितपुर इलाके का निवासी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अभियान चलाया। एक गाड़ी की तलाशी में दो पैकेट में मिला, जिसमें गांजा रखा हुआ था। इसका वजन 20 किलो 600 ग्राम बताया गया है। कालियाचक मादक पदार्थ तस्करी को कोरिडोर बनता जा रहा है। यह पुलिस के लिए सिर दर्द बन गया है। आरोपित को पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजने के लिए पुलिस ने आवेदन किया है।
इंग्लिश बाजार थाना के आईसी मदन मोहन राय ने बताया कि अभियान चलाकर पुलिस को यह सफलता मिली है। पुलिस ने गांजा के साथ एक वाहन भी जब्त किया है। आरोपित गाजोल से कालियाचक में गांजा तस्करी करने जा रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।
कैप्शन : बरामद गांजा