ताजिया जुलूस में पुलिस प्रशासन के सामने बंदूक थामे दिखे युवक
-धार्मिक रैली में आग्नेयास्त्र लेकर हवा में फायरिंग करने से भयभीत होंगे लोग खगेन मुर्मू
-धार्मिक रैली में आग्नेयास्त्र लेकर हवा में फायरिंग करने से भयभीत होंगे लोग : खगेन मुर्मू
-मुझे इस विषय में कुछ पता नहीं : मौसम नूर
-पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
संवाद सूत्र, मालदा : मातम पर्व मोहर्रम के अवसर पर मंगलवार को निकाले गए ताजिया जुलूस में बंदूक को लहराते हुए हवा में फायरिंग से इलाके में भय का माहौल है। रतुआ थाना के साहापुर में एक बच्चे को गोली भी लग गयी। इस घटना को लेकर लोग पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा रहे है। रैली में तलवार, बटाम, बांस आदि अस्त्र लेकर करतब किया जा रहा था। लेकिन ताजिया जुलूस में आग्नेयास्त्र की अनुमति नहीं दी जाती।
इस संबंध में मालदा के सांसद खगेन मुर्मू ने बताया कि ताजिया रैली के दौरान पुलिस प्रशासन को सावधान होना चाहिए। धार्मिक जुलूस में यदि आग्नेयास्त्र लेकर लहराएगा, तो लोगों में आतंक का माहौल तैयार होगा।
वहीं तृणमूल की जिलाध्यक्षा मौसम नूर ने बताया कि इस विषय में हमें कुछ पता नहीं।
पुलिस अधीक्षक अलोक राजोरिया ने बताया कि मोहर्रम के ताजिया रैली में बंदूक लेकर शामिल होने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह कालियाचक का रहनेवाला है। उसका नाम अकरम शेख है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
कैप्शन : ताजिया रैली में बंदूक को हवा में लहराता युवक