भारत बंद को मिलाजुला असर
-बंद को मिला वाम का समर्थन संवाद सूत्र, मालदा : पेट्रोलियम पदार्थ सहित जरूरी सामग्री में बेतहा
-बंद को मिला वाम का समर्थन
संवाद सूत्र, मालदा : पेट्रोलियम पदार्थ सहित जरूरी सामग्री में बेतहासा मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस द्वारा बुलाये गए बंद का सोमवार को मिला जुआ असर देखा गया। रोजाना की तरह जन-जीवन स्वाभाविक रहा। प्रशासन की ओर से इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से गाजोल में रेल रोको आंदोलन किया गया। सीपीएम ने इस बंद का समर्थन किया। साथ ही मालदा के रथबाड़ी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस के साथ सीपीएम समर्थकों की धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
सीपीएम के जिला सचिव अंबर मित्र ने बताया कि भारत बंद में आम जनता का हमें सहयोग मिला। तृणमूल की ओर से पुलिस प्रशासन के द्वारा बंद का विरोध करने का प्रयास किया गया था। लेकिन उनकी कोशिश असफल साबित हुई।
तृणमूल के जिलाध्यक्ष दुलाल सरकार ने बताया कि भारत बंद को कोई असर नहीं हुआ। सभी कुछ स्वाभाविक था। बंगाल बंद की संस्कृति को नहीं मानती।
कैप्शन : रैली निकालते वाममोर्चा के सदस्य