मालदा के गाजोल में जमीन विवाद को लेकर दंपती पर रिश्तेदारों ने किया हमला
मालदा के गाजोल थाना के रामनगर गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दंपती पर हमला कर दिया गया है। इसे लेकर गाजोल थाना में चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
By Edited By: Published: Sat, 24 Nov 2018 04:44 PM (IST)Updated: Sat, 24 Nov 2018 04:44 PM (IST)
मालदा [संवादसूत्र]। मालदा जिला के गाजोल थाना के रामनगर गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दंपती पर रिश्तेदारों ने जानलेवा हमला किया गया। इसे लेकर चार लोगों के खिलाफ गाजोल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
सभी आरोपित इस घटना के बाद से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। गौरतलब है कि पेशे से श्रमिक अंजुम अली के घर के पास पांच कट्ठा जमीन है। वे कुछ समय के लिए बाहर थे। इसी का फायदा उनके मेमेरे भाई ताजू शेख ने जमीन हड़प ली। शुक्रवार को घर लौटकर अंजुम ने इसका विरोध किया। आरोप है कि शुक्रवार रात को ताजू व उसके परिवार के लोगों ने अंजुम व उसकी पत्नी पर हमला किया। अंजुम पर ईट-पत्थर व बांस से प्रहार किया गया। मदद की गुहार लगाने पर आस-पड़ोस के लोगों ने आकर दंपती को अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल दोनों मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें