नाती को सिगरेट पीना सिखा रहे युवक को फटकारने पर हमला, वृद्धा घायल
मालदा जिला के इंग्लिश बाजार में अपने नाती को सिगरेट पीना सिखा रहे युवक को वृद्धा ने फटकारा तो उसने हमला कर घायल कर दिया।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 11:57 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 11:57 PM (IST)
मालदा [संवाद सूत्र]। मालदा के इंगलिश बाजार थाना के विश्वनाथ मोड़ इलाके में रविवार की रात नाती को सिगरेट पीना सिखा रखे युवक को डांटने पर पड़ोसी ने यमुना दास (70) नामक वृद्धा पर हमला कर दिया गया। घायल वृद्धा को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल यमुना दास ने बताया कि पड़ोसी युवक देवनाथ साहा उनके नाती शेखर दास को सिगरेट पीना सिखा रहा था। शेखर काफी छोटा है। वह कक्षा नौ में पढ़ता है। सिगरेट पिलाते देखकर मैंने इसका विरोध किया और देवनाथ को इसके लिए डांटा, लेकिन देवनाथ शर्मिदा होने के जगह मुझपर हमला कर दिया। मेरे सिर पर ईट से हमला किया और जान से मारने का प्रयास किया। हो-हल्ला मचाने पर आस-पास के लोग जुटने लगे। पड़ोसियों ने मुझे घायल अवस्था में मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद से आरोपी फरार है। घायल वृद्धा की शिकायत के आधार पर इंगलिश बाजार थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें