जो भी रथयात्रा को रोकने की कोशिश करेगा, उसे कुचल देंगे : लॉकेट
भाजपा की नेता लॉकेट चटर्जी ने मालजा में कहा कि उनकी पार्टी की रथयात्रा को कोई रोकने की कोशिश करेगा तो उसे रथ से कुचल दिया जाएगा।
By Edited By: Published: Tue, 04 Dec 2018 07:39 PM (IST)Updated: Tue, 04 Dec 2018 07:40 PM (IST)
मालदा [संवादसूत्र]। भारतीय जनता पार्टी की नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि यदि कोई रथयात्रा को रोकने की कोशिश करेगा या बाधा डालेगा, उसे रथ से कुचल देंगे। वे मालदा के वैष्णव नगर में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रही थीं।
उनके इस बयान से बंगाल की राजनीति माहौल ठंड में थोड़ी और गरम हो गई है। उनके इस बयान का भाजपा के केंद्रीय महासचिव राहुल सिन्हा ने समर्थन किया। लॉकेट चटर्जी ने बताया कि गणतंत्र बचाओ रथयात्रा में बंगाल में तीन रथ निकाले जाएंगे। इस रथयात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। वे पांच जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस रथयात्रा से तृणमूल कांग्रेस में खलबली मची हुई है। रथयात्रा शुरू होने के बाद एक के बाद एक, तृणमूल के कई नेता भाजपा में शामिल होंगे। तृणमूल में बुआ और भतीजा के सिवा कोई नहीं रहेगा। इस राज्य में महिला की आबरू की कीमत 10 हजार से 20 हजार रुपये है। पूरे भारत में ऐसी मुख्यमंत्री आपको कहीं नहीं मिलेंगी।
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बंगाल से 22 सीटें मिलेंगी। पश्चिम बंगाल के कमल खिलेगा। दीदी बंगाल को संभालने में असफल साबित हो रही है, वह कैसे देश संभालेंगी। भाजपा को अब रोक पाना मुश्किल होगा। राहुल सिन्हा भी एनटीपीसी मोड़ पर दो अलग-अलग जनसभाओं में शामिल हुए। इस सम्मेलन में भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव मिश्र सहित विभिन्न जिला नेता उपस्थित थें।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें