संतान नहीं होने पर पत्नी को जान से मारने की कोशिश
संवाद सूत्र मालदा संतान नहीं होने के कारण पत्नी को जान से मारने की कोशिश की गई। उक्त अ
संवाद सूत्र, मालदा: संतान नहीं होने के कारण पत्नी को जान से मारने की कोशिश की गई। उक्त आरोप पति और ससुराल वालों पर लगा है। वह अस्पताल में चिकित्साधीन हैं। यह घटना शनिवार को गाजोल थाना के अंतर्गत पोलाडांगा ग्राम में घटी है। वहीं घायल महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ गाजोल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल महिला का नाम आलो विश्वास (35) है। गत सात वर्ष पहले मुर्शिदाबाद की रहने वाली आलो की शादी गाजोलन के पोलाडांगा गांव के संजय विश्वास के साथ हुई थी। लेकिन संतान नहीं होने के कारण पति और ससुराल वालों ने कुछ महीनों पहले आलो को घर से निकाल दिया था। फिर वह अपने पिता के घर चली गई। कुछ दिनों पहले वह वापस अपने घर लौटी है। इस दौरान ससुराल वालों ने उनपर हमला कर दिया। मारपीट की गई। आलो विश्वास ने कहा कि संतान नहीं होने के अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। घर से भी निकाल दिया गया था। इस घटना को पति से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो पाई। शिकायत मिलने पर पूरे मामले को लेकर गाजोल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि मालदा में अक्सर इस प्रकार के आपराधिक मामले सुनने को मिलते हैं। शादी के बाद ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगता रहा है। उक्त घटनाओं को रोकने की भी मांग की गई है।