Move to Jagran APP

मुर्गी चोरी मामले में कुत्ता छोड़कर महिला पर जानलेवा हमला

संवादसूत्र मालदा मुर्गी चोरी मामले में महिलाओं पर कुत्ता छोड़कर कुछ बदमाशों द्वारा जानले

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Feb 2021 06:55 PM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2021 06:55 PM (IST)
मुर्गी चोरी मामले में कुत्ता छोड़कर महिला पर जानलेवा हमला

संवादसूत्र, मालदा : मुर्गी चोरी मामले में महिलाओं पर कुत्ता छोड़कर कुछ बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। गुरूवार को मालदा के इंग्लिशबाजार थाना के यदुपुर दो ग्राम पंचायत के आमजामतला इलाके में यह घटना घटी। इस हमले की घटना में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए है। जिसमें से दो घायल महिलाओं का इलाज मालदा मेडिकल कालेज व अस्पताल में चल रहा है। इस घटना में हमला करने वाले आरोपी संजय मंडल व उनके दल के खिलाफ घायल परिवार के लोगों ने इंग्लिशबाजार थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

loksabha election banner

पुलिस सूत्रों के अनुसार घायलों में शंकरी मंडली (38), जली मंडल (36), सोनेका मंडल (40), कृष्ण मंडल (35), लक्ष्मण मंडल (45) व प्रदीप मंडल (30) है। घायलों में शंकरी मंडल व जली मंडल को मालदा मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के एक कुत्ते द्वार इनलोगों पर हमला कराया गया।

पुलिस ने बताया कि शंकरी मंडल के घर से मुर्गी चोरी करने का आरोप पड़ोसी के युवक संजय मंडल पर लग रहा था। जिसके बाद से विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद आरोपी संजय मंडल ने दल बदल व कुत्ते के साथ उनलोगों पर हमला कर दिया। जिसमें कुत्तों के काटने से छह लोग घायल हो गए। घायल सोनेका मंडल ने बताया कि शंकरी मंडल के घर से संजय मंडल मुर्गी चोरी कर रहा था। जिसे लेकर हमलोगों ने विरोध किया था। जिसके बाद गुरूवार सुबह उनलोगों ने आकर हमला कर दिया।

इंग्लिशबाजार थाना पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.