केरल से आए कोरोना संदिग्ध आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
-जिला में 145 लोग होम क्वारेंटाइंड पर रखे गए -माथाभांगा में प्राइवेट स्कूल खुलने पर हंगामा -
-जिला में 145 लोग होम क्वारेंटाइंड पर रखे गए
-माथाभांगा में प्राइवेट स्कूल खुलने पर हंगामा
-महकमा शासक ने दिया प्राइवेट ट्यूशन को बंद करने का निर्देश
जेएनएन, मालदा /बालुरघाट/माथाभांगा :केरल से लौटे कोरोना संदिग्ध के एक श्रमिक को गुरुवार को बालुरघाट जिला अस्पताल के आइसोलशन वार्ड में भर्ती कराया गया। दक्षिण दिनाजपुर में यह पहला रोगी है, जिसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उसका सेंपल जांच के लिए कोलकाता भेजा गया है। इसके अलाव जिले के 145 लोगों को होम क्वारेंटाइंड पर रखा गया है। जिले में सामान्य सर्दी-खांसी से चिकित्सक के पास जा रहें है। प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न हाट-बाजार बंद कर दिया गया है। विभिन्न राज्यों व विदेश से श्रमिक जिले में आ रहें है। इससे स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गयी है। प्रशासन के लिए कोरोना जांच व सभी श्रमिकों को देखना मुमकिन नहीं है। ग्राम पंचायत व स्वास्थ्य कर्मी को सचेत किया गया है कि वें बाहर से आने वाले लोगों की पहचान करें।
जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुकुमार दे ने बताया कि दूसरे राज्य से आने वाले लोग सबसे पहले ग्रामीण अस्पताल में जांच करवाये। उनका स्क्रीनिंग करवाना जरूरी है। 14 दिनों तक उनका होम क्वारेंटाइन होना जरूरी है। इस महामारी में हम सबको साथ मिलकर काम करना होगा।
जिलाधिकारी निखिल निर्मन ने बताया कि बाहर से आने वाले सभी लोगों की जानकारी प्रशासन को देना अनिवार्य होगा। जन प्रतिनिधि भी प्रशासन का साथ दे। अभी एक रोगी को आइसोलशन पर रखा गया है।
माथाभांगा में प्राइवेट स्कूल बंद : राज्य सरकार ने 15 अप्रैल तक सभी स्कूल कॉलेज आदि बंद करने का निर्देश दिया है। वहीं माथाभांगा में एक सीबीएसई प्राइवेट स्कूल को खोलने से अभिभावकों ने आपत्ति जताई है। माथाभांगा के एसीसीजी इंग्लिश एकेडमी खोले रखने पर महकमा शासक जितीन यादव ने आपत्ति जताते हुए उसे सील कर दिया। शिक्षक-शिक्षिका ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन के दबाव के कारण हमें स्कूल आना पड़ रहा है। साथ ही महकमा शासक ने प्राइवेट ट्यूशन को बंद भी करने का निर्देश दिया।
भारत सेवा आश्रम इस बार बासंती पूजा भव्य तरीके से नहीं करेगी: भारत सेवा आश्रम इस बार बासंती पूजा भव्य तरीके से नहीं करेगी। निर्देश को मानते हुए साधारण तरीके से पूजा करेगी। गौरतलब है कि बासंती पूजा को लेकर हर साल सांस्कृतिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। भारत सेवा आश्रम के मठ अध्यक्ष स्वामी शिसुरानंद महराज ने बताया कि प्रशासन की ओर से कहा गया है कि अतिरिक्त भीड़ नहीं किया जाए। इसे ध्यान में रखते हुए हमने विशाल आयोजन नहीं किया है।
कैप्शन :