ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप में दो कॉलेज छात्र गिरफ्तार
संवाद सूत्रमालदा अवैध ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप में दो कॉलेज छात्र को इंग्लिश बाजार थाना
संवाद सूत्र,मालदा: अवैध ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप में दो कॉलेज छात्र को इंग्लिश बाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसमें एक छात्रा भी है। रविवार शाम को इग्लिश बाजार थाना पुलिस ने गुप्त अभियान चलाकर मालदा शहर के कानी मोड़ इलाके में दो कॉलेज छात्रों की तलाशी ली। गिरफ्तार आरोपित छात्रा का नाम रिंकी सिंह और दूसरे का नाम राजू मंडल है। रिंकी पुरातन मालदा के सदरघाट इलाके की रहने वाली है। वहीं राजू कालियाचक थाना के दुईशत दिघी इलाके का निवासी बताया गया है। उनके पास से 500 ग्राम ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन और दो हजार के नोट मिले है। रिंकी गौड़ कॉलेज की सेकेंड इयर की छात्रा वहीं राजू साउथ मालदा कॉलेज में पढ़ता है। दोनों कोलकाता के एक व्यक्ति को ब्राउन शुगर देते है। गुप्त सूचना के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी की गयी।
कैप्शन : पुलिस हिरासत में छात्र-छात्रा