सालसी सभा में उप प्रधान की मौजूदगी में मारपीट
संवाद सूत्र मालदा जमीन-विवाद के समाधान के लिए पंचायत कार्यालय में शनिवार को उप प्रधान फारूक
संवाद सूत्र, मालदा : जमीन-विवाद के समाधान के लिए पंचायत कार्यालय में शनिवार को उप प्रधान फारूक इस्लाम की मौजूदगी में सालसी सभा बुलाई गयी थी। आरोप है कि बैठक के दौरान मारपीट शुरू हो गयी। यह घटना गाजोल इलाके की है। उप प्रधान का कहना है कि पंचायत कार्यालय में किसी तरह की सालसी सभा नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि सुरमनी गांव में जमीन मापने के दौरान नूर इस्लाम व नरूल इस्लाम के बीच झगड़ा हो गया। इस विवाद को सुलझाने के लिए ग्राम पंचायत की ओर से सालसी सभा बुलाई गयी। उप प्रधान की उपस्थिति में सालसी सभा बुलाई गयी थी। आरोप है कि नूर इस्लाम ने नरूल इस्लाम पर हमला कर दिया। इस झगड़ा छुड़ाने गए कुछ लोग भी गंभीर रूप से घायल किया गया। गंभीर रूप से घायल हालत में नरूल इस्लाम को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तृणमूल के मालदा जिला के महासचिव शुभमय बसु ने बताया कि इस तरह की घटना को लेकर पार्टी जांच करेगी। कोई जन प्रतिनिधि इसतरह का कार्य करती है कि तो कानून के तहत व्यवस्था लिया जाएगा।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय गांगुली ने बताया कि अवैध काम करना तृणमूल की संस्कृति बन गयी है। पंचायत कार्यालय में अब तक सुना था कि विकास कार्य ही होता है। लेकिन पहली बार पता चला कि यहां सालसी सभा भी होती है। जुर्माना का पैसा तृणमूल के पॉकेट में जाता है। हम पीड़ित परिवार के साथ है।
कैप्शन : अस्पताल में भर्ती नरूल इस्लाम