विवि के 122 अस्थायी कर्मचारी का आंदोलन समाप्त
-गुरुवार शाम से लेकर शुक्रवार सुबह तक अस्थायी रजिस्ट्रार का किया गया घेराव -रजिस्ट्रार के साथ
-गुरुवार शाम से लेकर शुक्रवार सुबह तक अस्थायी रजिस्ट्रार का किया गया घेराव
-रजिस्ट्रार के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में कर्मचारी कार्तिक दास को किया गया निलंबित
संवाद सूत्र, मालदा: गौड़ बंग विश्वविद्यालय में अस्थायी कर्मचारियों के आंदोलन से पूरा पठन-पाठन ठप हो गया। आंदोलन के पांचवें दिन कर्मचारियों ने विवि प्रशासन के आश्वासन पर अपना आंदोलन समाप्त किया। कर्मचारियों ने गुरुवार से लेकर शुक्रवार को अस्थायी रजिस्ट्रार विप्लव गिरिका घेराव किया गया। बाद में विभिन्न विषयों पर कर्मचारियों व रजिस्ट्रार के बातचीत हुई।
सारा बांग्ला तृणमूल शिक्षाबंधु समिति, गौड़ बंग विश्वविद्यालय यूनिट के अध्यक्ष शुभायु दास ने बताया कि हमारी सब मांग पूरी हो गई। इसके बाद हम काम पर लौट गए। हमारी सारी मांग पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। सरकारी नियम के अनुसार यदि हमें सुविधा नहीं मिलती है, तो हम आगे आंदोलन करेंगे। गौरतलब है कि स्थायीकरण, वेतन वृद्धि व सरकारी सुयोग की मांग को लेकर 10 सूत्री मांग को लेकर विश्वविद्यालय के अस्थायी कर्मचारियों ने आंदोलन किया था। पांच दिनों से एक के बाद एक अधिकारियों को पकड़कर घेराव किया गया। गुरुवार को अस्थायी रजिस्ट्रार का घेराव किया गया। आरोप है कि संगठन के कुछ कर्मचारियों ने उनके साथ बुरा व्यवहार भी किया। इस मामले में कार्तिक दास नामक एक कर्मचारी को निलंबित किया गया। इसे लेकर कर्मचारियों के बीच काफी असंतोष है।
कैप्शन : रजिस्ट्रार को घेरकर आंदोलन पर बैठे अस्थायी कर्मचारी