Move to Jagran APP

महीनों दुष्कर्म से गर्भवती हुई मंदबुद्धि किशोरी, पड़ोसी गिरफ्तार

दक्षिण 24 परगना जिले के विष्णुपुर थानांतर्गत गौरीपुर श्वेतपाड़ा इलाके में खाने का प्रलोभन देकर मंदबुद्धि एक किशोरी से विवाहित युवक ने महीनों दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।

By JagranEdited By: Sun, 27 May 2018 07:00 AM (IST)
महीनों दुष्कर्म से गर्भवती हुई मंदबुद्धि किशोरी, पड़ोसी गिरफ्तार
महीनों दुष्कर्म से गर्भवती हुई मंदबुद्धि किशोरी, पड़ोसी गिरफ्तार

पीड़िता के परिजनों पर गर्भपात कराने और थाने से मामला वापस लेने का दबाव

- पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

.........

जागरण संवाददाता, कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के विष्णुपुर थानांतर्गत गौरीपुर श्वेतपाड़ा इलाके में खाने का प्रलोभन देकर मंदबुद्धि एक किशोरी से विवाहित युवक ने महीनों दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता के परिजनों की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपित पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम सिराजुल गाजी है। वह तृणमूल समर्थक बताया जा रहा है। उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट के साथ ही कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दूसरी ओर सिराजुल की पत्नी ने अपने पति को राजनीति षड्यंत्र के तहत झूठे आरोप में फंसाने और गिरफ्तार करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्वेतपाड़ा निवासी 16 वर्षीया किशोरी सिराजुल के घर से कुछ दूरी पर ही रहती है। उसके माता-पिता काफी गरीब हैं। किसी तरह परिवार का भरण-पोषण होता है। मंदबुद्धि होने के कारण किशोरी को अच्छे-बुरे की समझ नहीं है। सिराजुल ने इसी का लाभ उठाया और खाने का प्रलोभन देकर एक दिन उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया। जब किशोरी ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी तो उसका दुस्साहस बढ़ गया और वह लगातार दुष्कर्म करने लगा।

पीड़िता के माता-पिता ने बताया कि गत बुधवार रात बेटी का पेट फूला देख उन्हें संदेह हुआ। गुरुवार को वे लोग किशोरी को अस्पताल ले गए और जांच करवाई तो उसका सात महीने का गर्भ होने का पता चला। जब उससे पूछा गया तो उसने सिराजुल द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात कही। इसके बाद सिराजुल के खिलाफ विष्णुपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मां ने बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले को फांसी देने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिराजुल के परिजन उनकी बेटी का गर्भपात कराने और थाने से मामला वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।