विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: नागेरबाजार के हॉस्टल में फंदे से लटका मिला युवा डॉक्टर का शव, पीजी मेडिकल परीक्षा की कर रहा था तैयारी

Published: Mon, 09 Nov 2026 12:05 PM (GMT+05:30)

दमदम के नागेरबाजार में एक युवा डॉक्टर अभिजीत सरकार का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला, पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. दमदम के नागेरबाजार में युवा डॉक्टर का शव मिला।

  2. हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला अभिजीत सरकार।

  3. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ।

जागरण संवाददाता, कोलकाता। दमदम के नागेरबाजार इलाके में एक युवा डॉक्टर का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान अभिजीत सरकार (28) के रूप में हुई है। मॉडर्न हॉस्टल के एक कमरे से उनका शव बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभिजीत एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के 2018 बैच के छात्र थे। हाउस स्टाफ के रूप में अपनी सेवाएं पूरी करने के बाद वह पीजी मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।

इसी सिलसिले में नागेरबाजार स्थित मॉडर्न हॉस्टल में रह रहे थे। वह मूल रूप से नदिया जिले के कालियागंज के निवासी थे।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में पता चला कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। शुरुआती जांच में मानसिक अवसाद के कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि, मौत की वास्तविक वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस हॉस्टल के अन्य छात्रों से पूछताछ कर रही है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल स्वजन की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।