'महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वालों को चुनाव में महिलाएं देंगी जवाब', बारासात में बोले दिलीप घोष
मंत्री दिलीप घोष ने बारासात में कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वालों को चुनाव में महिलाएं जवाब देंगी और यह बिल पारित होकर रहेगा।

महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वालों को चुनाव में महिलाएं देंगी जवाब: दिलीप घोष। फाइल फोटो
HighLights
दिलीप घोष ने महिला आरक्षण बिल पर महत्वपूर्ण टिप्पणी की
बिल विरोधियों को चुनाव में महिलाओं से जवाब मिलेगा
नागरिकता आंदोलन के कार्यकर्ताओं को बारासात में सम्मानित किया गया
जागरण संवाददाता, बारासात। महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वालों को चुनाव में महिलाएं ही जवाब देंगी। बिल पारित होकर रहेगा।
यह टिप्पणी रविवार को बारासात में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य के मंत्री दिलीप घोष ने की। उन्होंने कहा कि जो लोग महिला आरक्षण बिल के विरोध में हैं, उन्हें चुनाव में महिलाओं के जवाब का सामना करना पड़ेगा।
बारासात के रवींद्र भवन में अखिल भारतीय बंगाली समन्वय समिति की ओर से आयोजित सर्वभारतीय गुणीजन सम्मान समारोह में नागरिकता आंदोलन से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया।
इनमें अनशन करने वाले, जेल जाने वाले और लंबे समय से आंदोलन में सक्रिय कार्यकर्ता शामिल थे। विधायक सुब्रत ठाकुर को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले, मंत्री दिलीप घोष, अशोक कीर्तनिया, सुमना सरकार और सांसद जगन्नाथ सरकार उपस्थित थे।
समारोह में संगठन के डॉ. सुबोध विश्वास ने पिछले 25 वर्षों के नागरिकता आंदोलन का इतिहास रखा। उन्होंने कहा कि 2003 में नागरिकता कानून में संशोधन के बाद शरणार्थी बंगाली समुदाय के लोगों ने नागरिकता की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया था।
2019 में नागरिकता संशोधन कानून पारित होने के बाद केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया गया, लेकिन जब तक देश के प्रत्येक शरणार्थी को नागरिकता