विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल के अंडाल में धारदार हथियार से महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Published: Thu, 15 Oct 2026 12:22 PM (IST)

पश्चिम बर्द्धमान जिले के अंडाल थाना अंतर्गत उखड़ा में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

HighLights

  1. उखड़ा में 46 वर्षीय चंदा देवी की हत्या।

  2. धारदार हथियार से वार कर प्रेम मंडल ने की हत्या।

  3. पुलिस ने आरोपी प्रेम मंडल को मौके से किया गिरफ्तार।

संवाद सहयोगी, उखड़ा (दुर्गापुर)। पश्चिम बर्द्धमान जिले के अंडाल थाना अंतर्गत उखड़ा में बुधवार रात एक महिला की धारदार हथियार से हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 46 वर्षीय चंदा देवी के रूप में हुई है।

कहा जा रहा है कि चंदा देवी और प्रेम मंडल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि प्रेम मंडल ने गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

फरार होने की फिराक में था आरोपी

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्रेम मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या की वजह स्पष्ट नहीं

उखड़ा बाजार में दोनों की मांस की दुकान है। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किस विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें: बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर में सेप्टिक टैंक बना मौत का कुआं, जहरीली गैस से मां-बेटे सहित चार की मौत