विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Bengal Crime : कोलकाता में महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी, दोस्त पर हमला

By Vijay KumarEdited By:
Published: Sat, 13 Nov 2021 05:02 PM (IST)Updated: Sat, 13 Nov 2021 09:56 PM (IST)

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित टैक्सी ड्राइवर को किया गिरफ्तार। यह घटना सत्येन राय-जेम्स लोंग रोड क्रासिंग पर उस ...और पढ़ें

बेहला पुलिस थाने में महिला की शिकायत दर्ज करने के बाद ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बेहला पुलिस थाने में महिला की शिकायत दर्ज करने के बाद ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 राज्य ब्यूरो, कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के बेहला इलाके में एप आधारित एक टैक्सी ड्राइवर द्वारा एक महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी और उसके मित्र पर हमला करने की एक घटना शनिवार को सामने आई। पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला पत्रकार एक समाचार चैनल में काम करती है। पुलिस ने बताया कि यह घटना सत्येन राय-जेम्स लोंग रोड क्रासिंग पर उस वक्त हुई जब महिला साल्टलेक के सेक्टर पांच स्थित अपने कार्यालय से स्कूटर पर अपने मित्र के साथ घर लौट रही थी। उन्होंने बताया कि बेहला पुलिस थाने में महिला की शिकायत दर्ज करने के बाद ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रास्ता रोकने की भी कोशिश की

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया है कि गुरुवार की रात कार का ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और उसने उसे सड़क पर गिराने के लिए कई दफे स्कूटर को टक्कर मारने की कोशिश की। साथ ही उसने रास्ता रोकने की भी कोशिश की।

मित्र के साथ भी मारपीट की गई

उन्होंने कहा, सत्येन राय रोड-जेम्स लोंग रोड क्रासिंग पर महिला पत्रकार ने अपनी स्कूटर रोकी और ड्राइवर का विरोध किया। अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान ड्राइवर ने कथित तौर महिला पर हमला किया और उसके साथ छेड़खानी की। साथ ही उसने उसके मित्र के साथ भी मारपीट की।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

उन्होंने कहा, महिला ने गाड़ी की फोटो हमें दी और उसके बाद हमने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। जब ड्राइवर वहां से भागने की कोशिश कर रहा था उसी वक्त महिला ने गाड़ी की तस्वीर खींच ली। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।