पराए पुरुष से अवैध संबंध का आरोप लगाकर पत्नी की हत्या
दूसरे पुरुषों के साथ अवैध संबंध रखने पर महिला की हत्या करने का आरोप पति पर लगा है। तालाब से महिला का शव बरामद किया गया।
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: दूसरे पुरुषों के साथ अवैध संबंध रखने पर महिला की हत्या करने का आरोप पति पर लगा है। तालाब से महिला का शव बरामद किया गया। मृतका का नाम रमा सरकार (30) बताया गया। यह घटना मयनागुड़ी ब्लॉक के खावटिया पाड़ा इलाके की है। पत्नी की हत्या करने के मामले में आरोपी पति निताई सरकार को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि निताई ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की है।
इस घटना को बुधवार रात को ही अंजाम दिया गया था। फिर शव को तालाब में फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों के देखने पर गुरूवार को शव देखकर पुलिस को सूचना दी। बाद में मयनागुड़ी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान निताई ने कहा कि उसकी पत्नी का दूसरे पुरुषों के साथ अवैध संबंध रहता था।
बार-बार बोलने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं कर रही थी। उक्त मुद्दे को लेकर ही दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। मृतका की मां नयन तारा सरकार ने कहा कि उसकी बेटी पर मानसिक व शारीरिक रूप से दबाव बनाया जा रहा था। विवाद के चलते ही निताई ने उसकी बेटी रमा सरकार की हत्या की है। मयनागुड़ी थाना के आईसी नंद कुमार दत्त ने कि शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।