विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी के 14 पुरुषों के साथ अवैध संबंध, पति ने सबको नोटिस भेज किया 100 करोड़ की मानहानि का दावा

By Preeti jhaEdited By:
Published: Wed, 22 Jul 2020 01:12 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2020 04:54 PM (IST)

पति ने अपने कार चालक को जासूस बनाकर सारे सबूत जुटा लेने का भी किया दावा-दो हफ्ते के अंदर मानहानि राशि नहीं देने कानून के मुताबिक कार्रवाई करने की चेतावनी

पत्नी के 14 पुरुषों के साथ अवैध संबंध, पति ने सबको नोटिस भेज किया 100 करोड़ की मानहानि का दावा
पत्नी के 14 पुरुषों के साथ अवैध संबंध, पति ने सबको नोटिस भेज किया 100 करोड़ की मानहानि का दावा

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। पत्नी के 14 पुरुषों के साथ अवैध संबंधों का पता चलने पर पति ने उनमें से प्रत्येक को कानूनी नोटिस भेजकर कुल 100 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया है। चौंकाने वाला यह मामला कोलकाता में सामने आया है। पेशे से व्यवसायी पति का आरोप है कि इन पुरुषों के चलते उनका वैवाहिक जीवन तहस-नहस हो गया है और समाज में उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। व्यवसायी पति का दावा है कि उसने अपने कार चालक को जासूस बनाकर इसके सारे सबूत भी जुटा लिए हैं।

उन्होंने उन सभी 14 लोगों को अलग-अलग कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें कहा गया है कि इस नोटिस के मिलने के दो हफ्ते के अंदर अगर मानहानि की क्षतिपूर्ति के बाबत रुपये नहीं दिए गए तो कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में व्यवसायी ने लिखा है-'हाल में मुझे पता चला है कि आप लोगों के मेरी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध हैं और गोपनीय रूप से मेरी पत्नी के संपर्क में रहते हैं।

आप सभी को मालूम है कि वह विवाहित है। आपमें से बहुत से लोग मुझे उसके पति के तौर पर भी जानते हैं। आप लोगों के इस अवैध क्रियाकलाप से मेरा दांपत्य जीवन तहस-नहस हो गया है। मैं तकलीफ में जी रहा हूं।समाज में मेरी प्रतिष्ठा भी नष्ट हो गई है। मानहानि के तौर पर आप सबको मुझे अगले दो हफ्ते के अंदर 100 करोड़ रुपए देने होंग। ऐसा नहीं करने पर आप लोगों के खिलाफ कानून सम्मत तरीके से कदम उठाया जाएगा।' 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।