विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मतदाता सूची में कट गया नाम तो न हों परेशान, दोबारा जुड़वाने का सुनहरा मौका; 1 महीने तक आयोग का स्पेशल अभियान

Published: Wed, 07 Oct 2026 08:40 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से हटाए गए पात्र मतदाताओं को नाम दोबारा जुड़वाने का अवसर मिलेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ...और पढ़ें

मतदाता सूची से हटे पात्र मतदाताओं को नाम जुड़वाने का मौका।

मतदाता सूची से हटे पात्र मतदाताओं को नाम जुड़वाने का मौका।

HighLights

  1. मतदाता सूची से हटे पात्र मतदाताओं को नाम जुड़वाने का मौका।

  2. मृत, स्थानांतरित, डुप्लीकेट श्रेणी के लोग फॉर्म-6 भर सकेंगे।

  3. बीएलओ एक महीने तक विशेष अभियान चलाकर पहचान करेंगे।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। मतदाता सूची से जिन पात्र मतदाताओं के नाम कट गए हैं, उन्हें दोबारा नाम जुड़वाने का अवसर मिलेगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार मृत, स्थानांतरित व डुप्लीकेट श्रेणी में सूची से हटाए गए पात्र लोग आनलाइन अथवा बीएलओ के माध्यम से फार्म-6 जमा कर सकेंगे।

18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं भी फार्म भर सकेंगे। इस बाबत एक महीने तक विशेष अभियान चलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी। चुनाव आयोग ने बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को विशेष अभियान चलाकर छूटे पात्र मतदाताओं की पहचान करने और पुनः पंजीकरण का निर्देश दिया है।

बीएलओ को पुरानी और नई मतदाता सूचियों का मिलान कर ऐसे पात्र मतदाताओं की पहचान करने को कहा गया है। उन्हें हर सप्ताह कम से कम 20-25 ऐसे नाम कटे पात्र मतदाताओं से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है।