West Bengal Violence: बंगाल में कहीं भाजपा कार्यकर्ता की हत्या तो कहीं पर जानलेवा हमला
पश्चिम बंगाल में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। टीएमसी और भाजपा दोनों ही दलों का आरोप है कि तृणमूल पार्टी हिंसा के लिए जिम्मेदार है।
By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 01:13 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 01:13 PM (IST)
कोलकाता, जागरण संवाददाता। पश्चिम बंगाल में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। टीएमसी और भाजपा दोनों ही दलों का आरोप है कि तृणमूल पार्टी हिंसा के लिए जिम्मेदार है।
बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का दौर जारी है। इस कड़ी में कल रात पश्चिम मेदिनीपुर के ग्वालतोड़ में एक भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला किया गया। सुबह उसकी मौत हो गई।
वहीं दूसरी ओर हावड़ा के लिलुआ में एक भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही घटनाओं में हमले का आरोप तृणमूल कार्यकर्ताओं पर लगा है, जबकि तृणमूल ने इसे भाजपा के आपसी द्वंद का नतीजा बताया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें