विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांग्ला फिल्म उद्योग में गिल्ड के चुनाव शुरू, 16 संगठनों के लिए दो दिन होंगे मतदान

Published: Sat, 31 Oct 2026 08:30 PM (IST)

बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री में विभिन्न गिल्डों और FCTWEI अध्यक्ष पद के लिए चुनाव शुरू हो गए हैं। यह मतदान चार स्टूडियो में 16 गिल्डों के लिए दो चरणों में होगा।

(AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)

(AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री में गिल्ड चुनाव का आगाज।

  2. FCTWEI अध्यक्ष पद के लिए भी मतदान प्रक्रिया।

  3. 16 गिल्डों के लिए दो चरणों में मतदान।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री के विभिन्न विभागों का प्रतिनिधित्व करने वाले गिल्ड के चुनाव शनिवार से शुरू हो गए। फेडरेशन आफ सिने टेक्नीशियंस एंड वर्कर्स आफ ईस्टर्न इंडिया (एफसीटीडब्ल्यूईआई) के अध्यक्ष पद के लिए भी मतदान कराया जा रहा है।

चुनाव प्रक्रिया चार स्टूडियो में चलेगी और इसमें कुल 16 गिल्डों के सदस्य अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। शनिवार को पांच प्रमुख गिल्डों के लिए मतदान हुए। इनमें मेकअप आर्टिस्ट गिल्ड, सिने वीडियो कास्ट्यूम गिल्ड, क्राफ्ट वर्क गिल्ड, सिने राइटर्स गिल्ड और सिने वीडियो असिस्टेंट डायरेक्टर गिल्ड शामिल हैं।

एक नवंबर को शेष 11 गिल्ड के चुनाव होंगे। इनमें साउंड, इलेक्ट्रिशियन, हेयरड्रेसर, सिनेमैटोग्राफर, स्टंट और जूनियर आर्टिस्ट गिल्ड प्रमुख हैं। चुनाव को लेकर भाजपा विधायक और बांग्ला फिल्म अभिनेता रुद्रनील घोष ने कहा कि पिछले शासनकाल में टालीवुड की स्थिति अच्छी नहीं थी, लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई हैं।

बांग्ला फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों को चुनाव के माध्यम से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने का अवसर मिल रहा है। वहीं, कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआइएफएफ) के सलाहकार और वरिष्ठ अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने उम्मीद जताई कि इस चुनाव से बांग्ला फिल्म उद्योग में लोकतांत्रिक परंपरा मजबूत होगी।

चार स्टूडियो में आयोजित हो रहे इन चुनावों में 16 गिल्डों के प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा। फेडरेशन के अध्यक्ष पद का चुनाव भी इस पूरी प्रक्रिया का एक प्रमुख हिस्सा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।