विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में पैसेंजर ट्रेन से टकराई स्कूल की वैन, दो छात्रों समेत 3 की मौत; 5 घायल

Published: Fri, 17 Jul 2026 09:13 AM (IST)Updated: Fri, 17 Jul 2026 10:34 AM (IST)

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक दर्दनाक रेल हादसे में स्कूल वाहन को ट्रेन से टकरा गई। इस दुर्घटना में ...और पढ़ें

HighLights

  1. बहरमपुर के कर्णसुबर्ण और गोबिंदपुर स्टेशन के बीच लेवल क्रासिंग पर हुआ हादसा

  2. दो छात्रों समेत 3 की मौके पर मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

  3. घायल छात्रों की हालत गंभीर, मुर्शिदाबाद मेडिकल कालेज किया गया रेफर

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में स्कूल वाहन यात्री ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में दो छात्रों समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह दुर्घटना पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल अंतर्गत मुर्शिदाबाद के बहरमपुर थाना क्षेत्र में कर्णसुबर्ण और गोबिंदपुर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित लेवल क्रासिंग पर हुई। मृतकों में दो छात्र और एक साइकिल सवार शामिल हैं।

bengal rail accident

रेल गेट खुला रहने के कारण हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक निजी स्कूल का वाहन छात्रों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान रेल गेट खुला रहने के कारण वह लेवल क्रासिंग पार करने लगा और सामने से आ रही निमतिता-काटोया पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

बताया जा रहा है कि वाहन में चालक समेत आठ लोग सवार थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहले एक अप लाइन ट्रेन गुजरने तक रेलवे फाटक बंद था। उसके बाद फाटक खोल दिया गया, लेकिन दूसरी लाइन से ट्रेन आने के बावजूद फाटक खुला रहने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद रेलवे के गेटमैन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

mursidabaad hadsa

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और वाहन में फंसे छात्रों को बाहर निकाला। सभी घायलों को पहले कर्णसुबर्ण ब्लाक अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

गंभीर रूप से घायल छात्रों को बाद में मुर्शिदाबाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण क्षेत्र में दहशत व शोक का माहौल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।