विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sandeshkhali Violence: बंगाल पुलिस ने इस शर्त पर फैक्ट फाइंडिंग टीम को संदेशखाली जाने की दी इजाजत, कई इलाकों का दौरा करेगी समिति

Published: Sun, 03 Mar 2024 02:24 PM (IST)

बंगाल पुलिस ने संदेशखाली जा रही फैक्ट फाइंडिंग टीम को धमाखाली में रोक दिया। हालांकि पुलिस ने टीम के छह ...और पढ़ें

बंगाल पुलिस ने फैक्ट फाइंडिंग टीम के छह सदस्यों को संदेशखाली जाने की इजाजत दी।(फोटो सोर्स: एएनआई)
बंगाल पुलिस ने फैक्ट फाइंडिंग टीम के छह सदस्यों को संदेशखाली जाने की इजाजत दी।(फोटो सोर्स: एएनआई)

HighLights

  1. समिति ने 25 फरवरी को हिंसाग्रस्त संदेशखाली का दौरा करने की कोशिश की थी।
  2. कलकत्ता कोर्ट ने शनिवार को फैक्ट फाइंडिंग टीम को संदेशखाली जाने की इजाजत दी थी

एएनआई, कोलकाता। Sandeshkhali Violence। बंगाल पुलिस ने संदेशखाली जा रही फैक्ट फाइंडिंग टीम को आज धमाखाली में रोक दिया गया। वहीं, पुलिस ने केवल छह लोगों को आगे जाने की अनुमति दी है। शनिवार (2 फरवरी) को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बुधवार को पटना उच्च न्यायालय के एक पूर्व न्यायाधीश के नेतृत्व में केंद्र की छह सदस्यीय टीम को संदेशखाली जाने की अनुमति दी थी।

उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एल नरसिम्हा रेड्डी के नेतृत्व में स्वतंत्र फैक्ट फाइंडिंग टीम कल हिंसाग्रस्त संदेशखाली का दौरा करेगी। समिति ने 25 फरवरी को हिंसाग्रस्त संदेशखाली का दौरा करने की कोशिश की थी।

इन इलाकों का दौरा करने वाली थी टीम

इससे पहले टीम ने 25 फरवरी को हिंसाग्रस्त संदेशखाली का दौरा करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें अवैध रूप से रोक दिया और गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, समिति ने इसके बाद कोलकाता हाई कोर्ट का रुख किया, जिसके बाद कोर्ट ने सभी सदस्यों को तीन मार्च को संदेशखाली जाने की अनुमति दे दी। फैक्ट फाइंडिंग टीम संदेशखाली में माझेरपारा, नतुनपारा और नस्करपारा इलाकों का दौरा करने वाली है।

शाहजहां शेख की गिरफ्तारी को लेकर क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने शनिवार (02 फरवरी) को नदिया जिले के कृष्णानगर में जनसभा से संबोधित किया। संदेशखाली मामले के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने ममता सरकार पर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि पीएम ने कहा कि अब  बंगाल में अपराधी ही अपनी गिरफ्तारी का समय तय करते हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में अपराध अब चरम पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: संदेशखाली मामले में ममता पर बरसे PM Modi, बोले- बंगाल में अपराधी तय करते हैं गिरफ्तारी का समय