विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल पुलिस में फेरबदल, 15 अधिकारियों का ट्रांसफर; अंजन चक्रवर्ती बने आईजी

Published: Wed, 01 Jul 2026 08:20 PM (IST)

बंगाल सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ आईपीएस और डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों का तबादला किया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. बंगाल पुलिस विभाग में 15 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला।

  2. अंजन चक्रवर्ती को फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला का आईजी बनाया गया।

  3. कोलकाता पुलिस में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल सरकार ने बुधवार को राज्य के पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) और पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा ( डब्ल्यूबीपीएस) के 15 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है।

राज्य सचिवालय 'नবান্ন' द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कुछ अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है, कुछ का नियमित तबादला हुआ है, जबकि कुछ मामलों में पुराने तबादला आदेशों को रद कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

अधिसूचना के मुताबिक, भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) के डीआइजी रहे अंजन चक्रवर्ती को पदोन्नत कर राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला का महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया गया है।

इसी तरह, सुमनजीत राय को खुफिया ब्यूरो (बार्डर) का आइजीपी और राशिद मुनीर खान को पदोन्नत कर आइजीपी (मुख्यालय) बनाया गया है।

कोलकाता पुलिस की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के उपायुक्त प्रदीप कुमार यादव को चौथी बटालियन का डीसी नियुक्त किया गया है, जबकि अम्लान कुसुम घोष अब एसटीएफ के नए उपायुक्त होंगे।

इसके अतिरिक्त, संभव जैन को कोलकाता पुलिस का उपायुक्त (यातायात) नियुक्त किया गया है और सविता गोटियाल को सीआइडी का अतिरिक्त विशेष अधीक्षक बनाया गया है।

शौभनिक मुखर्जी, संदीप सेन और श्यामलाल मंडल जैसे डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों को भी विभिन्न जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है।