विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Bengal News: बंगाल में दुष्कर्म और हत्या के मुख्य गवाह का अपहरण के बाद पिटाई, अस्पताल में भर्ती

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
Published: Mon, 22 Jan 2024 04:29 PM (IST)

दुष्कर्म और हत्या मामले के एक मुख्य गवाह का बंगाल के नदिया जिले के हांसखाली में अज्ञात बदमाशों ने अपहरण ...और पढ़ें

बंगाल में दुष्कर्म और हत्या के मुख्य गवाह का अपहरण के बाद पिटाई (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बंगाल में दुष्कर्म और हत्या के मुख्य गवाह का अपहरण के बाद पिटाई (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. झूठा बयान नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी
  2. हाई कोर्ट ने पुलिस को परिवार को सुरक्षा देने को कहा था
  3. भविष्य में इसी तरह के हमलों की आशंका- परिवार

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। दुष्कर्म और हत्या मामले के एक मुख्य गवाह का बंगाल के नदिया जिले के हांसखाली में अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया और फिर उसकी पिटाई की। गवाह नाबालिग पीड़िता का रिश्तेदार भी है। बाद में बदमाशों ने पीड़िता के चाचा को गंभीर रूप से घायल हालत में एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया। फिलहाल उसका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

परिवार के अनुसार शनिवार देर रात बदमाशों का एक समूह उनके घर में घुस आया और नाबालिग पीड़िता के चाचा को कंबल में लपेटकर एक सुनसान जगह पर ले गया।

हाई कोर्ट ने पुलिस को परिवार को सुरक्षा देने को कहा था

अस्पताल में भर्ती होने से पहले, उस व्यक्ति ने दावा किया कि उसे बदमाशों ने बुरी तरह पीटा, जिन्होंने उसे अप्रैल 2022 में अपनी भतीजी के दुष्कर्म और हत्या से संबंधित मामले में झूठा बयान नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। बता दें कि कलकत्ता हाई कोर्ट ने पुलिस को परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया था।

भविष्य में इसी तरह के हमलों की आशंका- परिवार

परिवार के एक सदस्य ने कहा कि हम अब पूरी तरह से असुरक्षा की भावना से पीड़ित हैं और हमें भविष्य में इसी तरह के हमलों की आशंका है। चार अप्रैल, 2022 को नाबालिग लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। उसके परिवार के सदस्यों ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन मुख्य आरोपित के पिता ने कथित तौर पर अपने रसूख का इस्तेमाल कर उन्हें रोकने की कोशिश की।

सीबीआई की हिरासत में हैं आरोपित

आरोपित अब सीबीआई की हिरासत में है। उसी वर्ष हाई कोर्ट ने सीबीआइ को मामले की जांच करने का निर्देश दिया। इसके बाद से जांच एजेंसी कई गिरफ्तारियां कर चुकी है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक तृणमूल कांग्रेस नेता भी शामिल है जो मुख्य आरोपित का पिता है। कथित तौर पर अपराध में शामिल उसके गुर्गों और आरोपित के कुछ दोस्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें: बंगाल में 60 वर्ष पार कर चुके 66 लोगों को दिया गया नियुक्ति पत्र, प्राथमिक शिक्षा बोर्ड का कारनामा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।