विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bengal Politics: ममता बनर्जी से आज विधानसभा में मुलाकात कर सकती हैं मिमी चक्रवर्ती, राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलों ने पकड़ा जोर

Published: Thu, 15 Feb 2024 05:37 AM (IST)

अभिनेत्री व तृणमूल सांसद मिमी चक्रवर्ती गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने विधानसभा जा सकती हैं। हाल ही में ...और पढ़ें

Bengal Politics: ममता बनर्जी से आज विधानसभा में मुलाकात कर सकती हैं मिमी चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
Bengal Politics: ममता बनर्जी से आज विधानसभा में मुलाकात कर सकती हैं मिमी चक्रवर्ती (फाइल फोटो)

HighLights

  1. विधानसभा में कल ममता से मिलने जा सकती हैं सांसद मिमी।
  2. हाल में संसद की दो स्थायी समितियों की सदस्यता से दे दिया है इस्तीफा।
  3. जादवपुर की सांसद के राजनीतिक भविष्य को लेकर लगाई जा रही हैं अटकलें।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। अभिनेत्री व तृणमूल सांसद मिमी चक्रवर्ती गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने विधानसभा जा सकती हैं। हाल ही में जादवपुर से सांसद ने संसद की दो स्थायी समितियों की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

मिमी के राजनीतिक भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलें

उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्वास्थ्य केंद्र संगठन के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद से ही मिमी के राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

नेताओं-मंत्रियों से मुलाकात करेंगी ममता बनर्जी

तृणमूल सूत्रों के मुताबिक, वह इस स्थिति में ममता से बात करने के लिए विधानसभा जा रही हैं। विधानसभा सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री गुरुवार को पहले आधे सत्र में शामिल होंगी। वह महिला एवं बाल समाज कल्याण विभाग के बजट पर चर्चा में भाग ले सकती हैं। इसके बाद दोपहर के करीब ममता सरकारी अधिकारियों और नेताओं-मंत्रियों से मुलाकात करेंगी।

मिमि ने तीनों पदों से दिया इस्तीफा

मिमी का दोपहर को विधानसभा आने का कार्यक्रम है। मिमी औद्योगिक मामलों पर संसद की स्थायी समिति की सदस्य थीं। वह केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की संयुक्त समिति की सदस्य भी थीं।

मिमी जादवपुर लोकसभा के अंतर्गत नलमुड़ी और जिरंगछा ब्लाक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोगी कल्याण संघ की अध्यक्ष थीं। उन्होंने उपरोक्त तीनों पदों से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि मिमी ने अभी तक सार्वजनिक रूप से अपने लगातार इस्तीफों के बारे में खुलकर बात नहीं की है।

यह भी पढ़ें-

'जय श्रीराम बोलो और BJP में आ जाओ', सुमित्रा महाजन से जुड़े सवाल को टाल गए कमलनाथ; राजनीतिक हलकों में लग रहे कयास

सोनिया के राज्यसभा जाने के बाद उत्तर प्रदेश में नेहरू-गांधी परिवार की सियासी विरासत का दारोमदार अब चौथी पीढ़ी पर