विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Bengal: कलयुगी माता-पिता ने तीन माह की बच्ची को धारदार हथियार से काटा, वजह जान रह जाएंगे हैरान

By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya
Published: Mon, 05 Feb 2024 04:25 PM (IST)

बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल में तीन माह की कन्या संतान की हत्या के आरोप में उसके माता-पिता को ...और पढ़ें

मुर्शिदाबाद में तीन माह की कन्या संतान की हत्या के आरोप में उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है।
मुर्शिदाबाद में तीन माह की कन्या संतान की हत्या के आरोप में उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल के भातशाला इलाके में तीन माह की कन्या संतान की हत्या के आरोप में उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है। मृतका के दादा दबीर शेख द्वारा थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिक के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। दबीर ने बताया कि तीसरी बार भी कन्या संतान के जन्म लेने पर उसके बेटे रिंटू शेख व बहू बेलूआरा बीबी ने मिलकर उसे मार डाला।

रिंटू शेख केरल में मजदूरी करता है। वह एक सप्ताह पहले घर लौटा था। फिर पुत्री को जन्म देने के लिए वह लगातार अपनी पत्नी को कोस रहा था। गत रविवार को उनकी पोती का खून से लथपथ शव घर से बरामद हुआ। संदेह के आधार पर उन्होंने बेटे-बहू के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

इस बीच, पुलिस सूत्रों से पता चला है कि दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। बेलूआरा ने बताया कि पति के दबाव में आकर उसने इस जघन्य कृत्य में अपने पति का साथ दिया। धारदार हथियार से वार करके उन्होंने अपनी बेटी की हत्या की।

यह भी पढ़ें: Bengal: शिक्षक बना भक्षक, स्कूल में दुष्कर्म के बाद छात्रा के साथ किया कुछ ऐसा; पीड़िता ने परिजनों को सुनाई आपबीती

यह भी पढ़ें: TMC विधायक के बाडीगार्ड की संदिग्ध परिस्थिति में MLA छात्रावास में हुई मौत, अब तक नहीं हो पाया मौत के कारणों का खुलासा