विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TMC विधायक के बाडीगार्ड की संदिग्ध परिस्थिति में MLA छात्रावास में हुई मौत, अब तक नहीं हो पाया मौत के कारणों का खुलासा

Published: Sat, 03 Feb 2024 01:59 PM (IST)

तृणमूल कांग्रेस विधायक के बॉडीगार्ड का शव शनिवार सुबह एमएलए छात्रावास के परिसर में पाया गया। पुलिस ने बताया कि ...और पढ़ें

TMC विधायक के बाडीगार्ड की संदिग्ध परिस्थिति में MLA छात्रावास में हुई मौत
TMC विधायक के बाडीगार्ड की संदिग्ध परिस्थिति में MLA छात्रावास में हुई मौत

पीटीआई, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस विधायक के बॉडीगार्ड का शव शनिवार सुबह एमएलए छात्रावास के परिसर में पाया गया। इस घटना की सूचना पुलिस ने दी।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान जयदेब घोराई के रूप में की गई है, जो पुरुलिया के बंदवान से तृणमूल कांग्रेस विधायक राजीब लोचन के बॉडीगार्ड थे।

पुलिस ने कहा कि अप्राकृतिक मौत के कारण का पता लगाया जा रहा है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की खबर सुनने के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने एमएलए हॉस्टल का दौरा किया।

मौत के कारणों का अब तक नहीं हुआ खुलासा

घटना की जानकारी मिलने पर कोलकाता पुलिस के डीसी (दक्षिण) प्रियव्रत राय भी घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

प्रारंभिक तौर पर ऐसा लग रहा है कि मौत ऊपर से गिरने के कारण हुई है। एमएलए हास्टल जैसी जगह पर ऐसी घटना सुरक्षा पर भी सवाल उठाती है। आमतौर पर इन हास्टलों में कड़ी सुरक्षा रहती है।

हास्टल आए लोगों से भी होगी पूछताछ

लालबाजार सूत्रों के अनुसार शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक हास्टल में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। उस सूची के आधार पर सभी से अलग-अलग बात की जाएगी। साथ ही मृतक के परिवार से भी संपर्क किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वह किसी मानसिक विकार से पीड़ित था या नहीं।

यह भी पढ़ें - Mudslide At Sonapur Tunnel: सोनापुर सुरंग में हुआ भूस्खलन, पुलिस ने जारी की सावधानी से वाहन चलाने की एडवाइजरी

यह भी पढ़ें - Pali Sansad Khel Mahakumbh: PM मोदी ने दी पाली सांसद खेल महाकुंभ की शुभकामनाएं, कहा- 1 फरवरी 2024 का बजट देश के युवाओं को समर्पित