पश्चिम बंगाल निवेश नीति 2026: एमएसएमई को मिलेगा नया अवसर, खुलेगा विकास का द्वार
पश्चिम बंगाल की नई निवेश नीति 2026 एमएसएमई क्षेत्र के लिए विकास के नए अवसर लाएगी, जिसका मुख्य उद्देश्य रोजगार सृजन और निवेश प्रक्रिया को सरल बनाना है।

पश्चिम बंगाल निवेश नीति 2026 एवं सिडबी-एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम।
HighLights
नई निवेश नीति 2026 एमएसएमई विकास और रोजगार सृजन पर केंद्रित।
लघु उद्योग भारती ने सिडबी के साथ मिलकर उद्योग संवाद आयोजित किया।
सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी और पारंपरिक उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा।
निवेश नीति 2026 से एमएसएमई को मिलेगा विकास का नया अवसर
जागरण संवाददाता, कोलकाता। लघु उद्योग भारती, पश्चिम बंगाल (दक्षिण संभाग) की ओर से पश्चिम बंगाल निवेश नीति 2026 एवं सिडबी-एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम पर विशेष उद्योग संवाद का आयोजन किया गया।
इसमें राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, उद्योगपतियों और उद्यमियों ने हिस्सा लेकर औद्योगिक विकास तथा एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योग, वाणिज्य एवं उद्यम विभाग की प्रधान सचिव वंदना यादव (आइएएस) तथा विशिष्ट अतिथि एमएसएमई एवं वस्त्र विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनूप कुमार अग्रवाल (आइएएस) उपस्थित रहे। सिडबी के महाप्रबंधक आशीष टोपदार भी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान वंदना यादव ने कहा कि नई निवेश नीति का मुख्य उद्देश्य रोजगार सृजन, उद्योगों का विस्तार और निवेश प्रक्रिया को सरल बनाना है। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और आइटी जैसे उभरते क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने के साथ एमएसएमई एवं पारंपरिक उद्योगों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
वहीं, लघु उद्योग भारती के दक्षिण संभाग के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सक्सेरिया ने कहा कि एमएसएमई राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सरकार और वित्तीय संस्थाओं के समन्वय से छोटे उद्योगों को विकास के नए अवसर मिलेंगे।
इस अवसर पर रमेश सोभासरिया, सरोज कुमार साहू, बिपन सिंघल सहित कई उद्योग प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में उद्यमियों को वित्तीय सहायता, सरकारी योजनाओं और कारोबार विस्तार के अवसरों की जानकारी दी गई।