विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल में SIR फॉर्म से लदा वाहन जब्त, भाजपा के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार; ममता ने साधा निशाना

Published: Tue, 13 Jan 2026 11:30 PM (IST)

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने 3,000 फॉर्म-7 से भरा वाहन जब्त कर पुलिस को सौंपा, दो भाजपा ...और पढ़ें

घटना में दो भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है

घटना में दो भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के बांकुड़ा जिले के खतड़ा में मंगलवार को तृणमूल के कुछ कार्यकर्ताओं ने एसआईआर के करीब 3,000 फॉर्म-7 से भरे वाहन को रोककर इसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। घटना में दो भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि इस फॉर्म का इस्तेमाल मतदाता सूची में किसी का नाम शामिल किए जाने का विरोध करने या किसी मृत या स्थानांतरित व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से हटवाने के लिए किया जाता है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में फॉर्म 7 भरकर भाजपा कार्यकर्ता ले जा रहे थे। उनका एकमात्र उद्देश्य वैध मतदाताओं के नाम हटाना था। तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उनकी इस साजिश को नाकाम कर दिया।

भाजपा ने खारिज किया दावा

वहीं, पूर्व केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और भाजपा नेता सुभाष सरकार ने कहा कि तृणमूल इसे गलत तरीके से पेश कर रही है। हमारे बीएलए (बूथ स्तरीय एजेंट) जो बीएलओ (बूथ स्तरीय अधिकारी) को फॉर्म-7 जमा नहीं करा पाए थे, वे उन्हें ईआरओ (चुनाव पंजीकरण अधिकारी) कार्यालय में जमा कराने जा रहे थे। तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया। उनकी पिटाई की और फार्म छीन लिए।

वहीं, चुनाव आयोग ने कहा है कि फॉर्म उनकी वेबसाइट पर उपलब्ध है। कोई भी मतदाता फॉर्म-7 जमा कर सकता है। फार्म-7 जमा करने मात्र से नाम मतदाता सूची से बाहर नहीं हो जाता। फार्म में दी गई जानकारी के आधार पर दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही नाम मतदाता सूची से बाहर किया जाता है।

यह भी पढ़ें- SIR in UP: 18 जनवरी की तारीख कर लें नोट, यूपी में सभी बूथों पर बीएलओ सुनाएंगे नाम