West Bengal Exit Poll 2026: बंगाल में पहली बार खिलेगा कमल! केवल 1 एग्जिट पोल में ममता आगे
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान है, जिससे ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की सत्ता पर संकट मंडरा रहा है।
-1777475019272_m.webp)
बंगाल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे (जागरण)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज बुधवार शाम 6 बजे समाप्त हुआ। इसके बाद शाम 6:30 बजे एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए, इन नतीजों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।
कई एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पश्चिम बंगाल में स्पष्ट बहुमत हासिल करती नजर आ रही है, जिससे ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सत्ता पर संकट मंडरा रहा है।
Exit Poll में BJP को बहुमत
पश्चिम बंगाल चुनाव पर पांच एग्जिट पोल सामने आए हैं, जिनमें से चार एग्जिट पोल ये दावा कर रहे हैं कि इस बार के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की सरकार गिर रही है। वहीं बीजेपी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बना सकती है।
चाणक्य स्ट्रैटजी, एबीपी न्यूज-सी वोटर, पी-मार्क और मैट्रिज, इन सभी एग्जिट पोल ने भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत दिया है। वहीं केवल पीपल्स पल्स ने ममता बनर्जी को बंगाल में वापसी करते दिखाया है। वहीं कांग्रेस इस चुनाव में कहीं नजर नहीं आ रही है।
Chanakya Strategies Exit Poll 2026
TMC+: 130-140
BJP : 150-160
CONG: 00-00
OTH : 06-10
ABP News-C Voter Exit Poll 2026
TMC+: 118-138
BJP : 150-175
CONG: 00-00
OTH : 06-10
P-Marq Exit Poll 2026
TMC+: 118-138
BJP : 150-175
CONG: 00-00
OTH : 00-00
Matrize Exit Poll 2026
TMC+: 125-140
BJP : 146-161
CONG: 00-00
OTH : 06-10
Peoples Pulse Exit Poll 2026
TMC+: 117-187
BJP : 95-110
CONG: 01-03
LEFT: 00-01
OTH : 00-00
बंगाल में जबरदस्त मतदान ने बढ़ाई दिलचस्पी
बुधवार शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने तक राज्य में भारी मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रतिशत 90% के आसपास रहा, जो जनता के बीच चुनावी उत्साह को दिखाता है।
जिलों की बात करें तो पूर्व बर्दवान में सबसे ज्यादा 92.46% मतदान हुआ। इसके बाद हुगली (90.34%), नदिया (90.28%), हावड़ा (89.44%) और उत्तर 24 परगना में भी उच्च मतदान दर्ज किया गया। दक्षिण 24 परगना में भी करीब 89.5% मतदान हुआ।
कड़ी टक्कर और हिंसा के आरोप
बंगाल विधानसभा चुनाव में मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के बीच ही नजर आ रहा है। एक तरफ जहां टीएमसी चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है, वहीं बीजेपी ऐतिहासिक जीत की तलाश में है।
मतदान के दौरान कई बड़े नेताओं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी, अभिषेक बनर्जी, बीजेपी उम्मीदवार रत्ना देबनाथ, टीएमसी सांसद मिताली बाग और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य वोट डालती नजर आईं।
हालांकि, मतदान के दौरान कुछ जगहों पर हिंसा और डराने-धमकाने के आरोप भी सामने आए, जिनको लेकर दोनों दलों ने एक-दूसरे पर निशाना साधा।
4 मई को घोषित होंगे नतीजे
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में इस बार रिकॉर्ड मतदान हुआ है। पहले चरण में 89.99% वोटिंग हुई। वहीं दूसरे चरण में 91.88% मतदान हुआ।
पश्चिम बंगाल में इस बार के चुनाव में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया। इस चुनाव में 92.28% महिलाओं ने वोट डाले।
एग्जिट पोल में जहां पांच में चार एग्जिट पोल बीजेपी को स्पष्ट बहुमत दे रहे हैं, वहीं पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल ने टीएमसी की सरकार बनाई है। इस बार के चुनाव में ममता बनर्जी वापसी करेंगी या बीजेपी पहली बार सरकार बनाएगी, ये बात 4 मई को नतीजों के दिन स्पष्ट हो जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।