दुर्गापुर: जमीन विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव के बाद फोर्स तैनात
दुर्गापुर के जब्बरपल्ली में पुराने जमीन विवाद को लेकर 37 वर्षीय श्याम कुमार दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

दुर्गापुर में युवक की हत्या के बाद लोगों की भीड़।
HighLights
दुर्गापुर के जब्बरपल्ली में जमीन विवाद में युवक की हत्या।
काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद मारपीट में बदल गया।
पुलिस ने दो आरोपी भाइयों को हिरासत में लिया, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, दुर्गापुर। पुराने जमीन विवाद को लेकर दुर्गापुर के जब्बरपल्ली इलाके में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का ये मामला गुरुवार की सुबह सामने आया है। मृतक की पहचान 37 वर्षीय श्याम कुमार दास के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत बुधवार रात जब्बरपल्ली इलाके में काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई।
विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गई
विसर्जन जुलूस के समय श्याम अपने कुछ दोस्तों के साथ खान-पान कर रहे थे। उसी दौरान अजय नंदी और विजय नंदी नामक दो भाइयों ने श्याम को देखकर उसके साथ विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।
लोहे की रॉड से किया हमला
आरोपित दोनों भाइयों ने लोहे की राड और बांस से श्याम पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं, आरोप है कि बांस से पिटाई करने के बाद धारदार हथियार से भी उस पर वार किया गया। गंभीर रूप से घायल श्याम को स्थानीय लोगों ने तत्काल दुर्गापुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के पास दर्ज हुई शिकायत
मृतक के स्वजनों की ओर से दुर्गापुर के लावदोहा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए बुधवार रात ही दोनों आरोपित भाइयों अजय और विजय नंदी को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त रसप्रीत सिंह ने बताया, एक युवक की मौत हुई है।
थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से जब्बरपल्ली इलाके में तनाव और सन्नाटा पसरा हुआ है। इलाके में पुलिस की तैनाती भी की गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।