बंगाल: दुर्गापुर ने देखा यूपी मॉडल, भाजपा नेता के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर
दुर्गापुर के पांडवेश्वर में भाजपा नेता श्याम कुमार दास की हत्या के मुख्य आरोपी विजय नंदी के अवैध घर पर बुलडोजर चलाया गया। यह कार्रवाई भाजपा विधायक जितेंद्र तिवारी की चेतावनी के बाद हुई।

भाजपा नेता के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर।
डिजिटल डेस्क, दुर्गापुर। दुर्गापुर से सटे पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के जब्बर पल्ली इलाके में 10 नवंबर को भाजपा नेता श्याम कुमार दास उर्फ सायन की पीटकर हत्या कर दी गई थी।
हत्याकांड के तीन आरोपित गिरफ्तार भी हुए थे। जो फिलहाल जेल में बंद है। लेकिन सोमवार को मुख्य आरोपित विजय नंदी के घर पर उत्तर प्रदेश माडल की तरह अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई हुई। जहां उसके घर को अवैध बताकर तोड़ दिया गया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस की टीम भी तैनात थी।
पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गापुर-फरीदपुर ब्लाक के भाजपा नेता श्याम कुमार दास भाजपा के ओबीसी मोर्चा के सचिव थे। जिनकी हत्या पीटकर 11 नवंबर की रात कर दी गई थी।
जिसके बाद पुलिस ने घटना में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों विजय एवं प्रसून को गिरफ्तार किया था, जबकि अगले ही दिन अन्य आरोपित अजय नंदी की गिरफ्तारी हुई थी। सोमवार की सुबह काफी पुलिस जब्बरपल्ली इलाके में पहुंची एवं बुलडोजर चलाकर घर को तोड़ना शुरु कर दिया।
विधायक ने कही थी बड़ी कार्रवाई की बात
कुछ दिन पहले 13 नवंबर को भाजपा विधायक जितेंद्र तिवारी जेमुआ इलाके में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, उस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया था कि मेरे इलाके में ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं होगी, ऐसी घटना को अंजाम देने वालों को जड़ समेत नष्ट किया जाएगा,उन्होंने पंद्रह दिनों का अल्टीमेटम भी दिया था। तब से लोगों के मन में आरोपितों के एनकाउंटर की भी आशंका थी, लेकिन प्रशासन की ओर से बुलडोजर कार्रवाई की गई। लेकिन दस दिन में ही बुलडोजर कार्रवाई की गई।
बीडीओ के नेतृत्व में चला अभियान
सोमवार को दुर्गापुर-फरीदपुर ब्लाक के बीडीओ देवदीप बैरागी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। जहां आरंभ में पंचायत की ओर से मकान के अवैध निर्माण को लेकर नोटिस दिया गया था, जिसके बाद सोमवार को बीडीओ के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन की टीम पहुंची एवं घर को जमींदोज कर दिया गया।
कैसे हुई थी हत्या?
इलाके में एक जमीन का विवाद विजय नंदी, उसके भाई अजय और उनके साथी प्रसून के साथ सायन का काफी समय से चल रहा था। सायन के दोस्त रंजय मंडल बुधवार रात काली प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे थे, तभी आरोपितों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान रंजय के हाथ में चोट लगी।
उसी समय सायन वहां पहुंचे तो कुछ युवकों ने राड एवं बांस से उन पर हमला कर दिया, जब वे जमीन पर गिर गए तब आरोपित फरार हो गए, स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालत में उसे दुर्गापुर स्टील प्लांट (डीएसपी) अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
एक नजर में भाजपा नेता हत्याकांड व कार्रवाई
- 11 नवंबर की रात काली पूजा प्रतिमा विसर्जन कर वापस लौटने के दौरान सायन पहमला हुआ। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
- 12 नवंबर की अलसुबह ही पुलिस ने विजय नंदी एवं प्रसून पांडे नामक दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट में पेश कर उन्हें रिमांड पर लिया था।
- 12 नवंबर को मुख्यमंत्री ने अंडाल में विधायक जितेंद्र तिवारी से बातचीत कर घटना की जानकारी ली एवं आश्रित को दस लाख रुपया मुख्यमंत्री राहत कोष से देने एवं एक आश्रित को संविदा कर्मी के रूप में नियुक्ति का आश्वासन दिया।
- 13 नवंबर को हत्याकांड के एक अन्य आरोपित अजय नंदी को पुलिस ने गिरफ्तार किया एवं रिमांड पर लिया।
- 17 नवंबर को पांडवेश्वर विधायक जितेंद्र तिवारी ने अपराधियों के जड़ से नष्ट करने की बात कही थी।
- 19 नवंबर को तीनों आरोपितों को रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
- 23 नवंबर को आरोपित विजय नंदी के घर पर ब्लाक प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।