Move to Jagran APP

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इस राज्य में 4% बढ़ गया महंगाई भत्ता; जानें कब से होगा प्रभावी

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 4% की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसके साथ ही 10 % की पिछली डीए दर अब 14 % हो गई है जिससे सरकारी कर्मचारियों को वित्तीय बढ़ावा मिलेगा। यह घोषणा पश्चिम बंगाल के राज्य बजट सत्र के दौरान की गई। लक्ष्मी भंडार योजना के तहत वित्तीय सहायता में भी वृद्धि की घोषणा की गई।

By Agency Edited By: Nidhi Avinash Tue, 11 Jun 2024 04:49 PM (IST)
सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इस राज्य में 4% बढ़ गया महंगाई भत्ता; जानें कब से होगा प्रभावी
सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी (Image: File)

एएनआई, कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। दरअल, सरकार कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 4% की बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। इसके साथ ही, 10% की पिछली डीए दर अब 14% हो गई है, जिससे सरकारी कर्मचारियों को वित्तीय बढ़ावा मिलेगा। यह मई 2024 से प्रभावी होगा।

यह घोषणा पश्चिम बंगाल के राज्य बजट सत्र के दौरान की गई। राज्य के बजट में लक्ष्मी भंडार योजना के तहत वित्तीय सहायता में वृद्धि की भी घोषणा की गई।