विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किसके सिर सजेगा बंगाल का ताज? मुख्यमंत्री की रेस में 5 नाम, क्या है BJP का प्लान

Published: Tue, 05 May 2026 08:42 PM (IST)

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद, पार्टी पहली बार राज्य में सरकार बनाने जा ...और पढ़ें

बंगाल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री (जागरण)

बंगाल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री (जागरण)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है। इस चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है।

15 साल से बंगाल की मुख्यमंत्री रहीं ममता बनर्जी भी इस चुनाव में अपनी सीट नहीं बचा पाईं। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को 15,000 से ज्यादा वोटों से हरा दिया।

BJP किसे बनाएगी बंगाल का मुख्यमंत्री?

भारतीय जनता पार्टी पहली बार पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी ज्यादा विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री के चेहरे का एलान नहीं करती है। ऐसे में बीजेपी की जीत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बंगाल में पार्टी किसे मुख्यमंत्री बनाएगी।

भारतीय जनता पार्टी बंगाल में एक ऐसे चेहरे का चुनाव करना चाहेगी जो पार्टी की छवि को मजबूती दे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी चुनावी रैलियों के दौरान बंगाल की जनता से वादा किया कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो कोई बंगाली ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

बीजेपी ने इस चुनाव के दौरान महिलाओं की सहभागिता का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया। वहीं देखा जाए तो दिल्ली में जीत हासिल करने बाद रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया गया। वहीं बंगाल में भी बीजेपी महिला मुख्यमंत्री का दांव चल सकती है।

CM की रेस में सबसे आगे सुवेंदु अधिकारी

सुवेंदु अधिकारी का नाम मुख्यमंत्री उम्मीदवारों की रेस में सबसे आगे है। सुवेंदु ने दो बार विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी को हराया है। विधानसभा चुनाव 2021 में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से हराया।

इस बार के विधानसभा चुनाव 2026 में सीट बदली, लेकिन नतीजा वही रहा। भवानीपुर सीट से सुवेंदु अधिकारी की जीत और ममता बनर्जी की हार हुई।

West Bengal New CM (5)

लिस्ट में शमिक भट्टाचार्य का नाम भी

बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य को भी पार्टी की जीत का क्रेडिट दिया जा सकता है। शमिक भट्टाचार्य ने पर्दे के पीछे से बंगाल की राजनीति को कंट्रोल किया है। ऐसे में सुवेंदु अधिकारी के साथ ही बंगाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी मुख्यमंत्री बनने के सबसे बड़े दावेदार हैं।

West Bengal New CM (4)

अग्निमित्रा पॉल भी CM पद की उम्मीदवार

मुख्यमंत्री उम्मीदवारों की लिस्ट में अग्निमित्रा पॉल का नाम भी जुड़ चुका है। अग्निमित्रा पॉल का नाम बीजेपी के बेबाक नेताओं में शामिल किया जाता है। अगर बीजेपी महिला चेहरे को सीएम बनाना चाहेगी तो अग्निमित्रा पॉल के नाम पर भी विचार किया जा सकता है।

West Bengal New CM (3)

दिलीप घोष भी मुख्यमंत्री के उम्मीदवार

विधानसभा चुनाव 2021 में बीजेपी के बंगाल में अध्यक्ष की भूमिका में रहे दिलीप घोष का नाम भी इस लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।

दिलीप घोष भले ही इस समय प्रदेश अध्यक्ष नहीं है, लेकिन पिछले चुनाव में बंगाल में बीजेपी को मुख्य विपक्षी दल बनाने का क्रेडिट इन्हें दिया जा सकता है। बंगाल की राजनीति में अभी भी दिलीप घोष की पकड़ है।

West Bengal New CM (2)

रूपा गांगुली की लोकप्रियता

सोनारपुर दक्षिण सीट से विधायक रूपा गांगुली को भी बंगाल का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इस विधानसभा चुनाव में महिला मोर्चा की अध्यक्ष के तौर पर रूपा गांगुली ने अहम रोल निभाया है। बंगाल में वे एक लोकप्रिय नेता भी हैं।

West Bengal New CM (1)

यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी ने नहीं दिया इस्तीफा तो कैसे बनेगा BJP का मुख्यमंत्री; क्या कहता है नियम?

यह भी पढ़ें- 'संविधान में सब लिखा है...', ममता बनर्जी के इस्तीफा नहीं देने पर बोले सुवेंदु अधिकारी