विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: कैबिनेट बैठक से पांच दिन पहले मुख्य सचिव के पास भेजनी होंगी पूरी फाइलें, वरिष्ठ अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी

Published: Sat, 14 Nov 2026 11:44 PM (IST)

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल ने सरकारी कामकाज में देरी रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। ...और पढ़ें

मुख्य सचिव का सख्त आदेश

मुख्य सचिव का सख्त आदेश

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। सरकारी विभागों में फाइलों के लंबित रहने और प्रशासनिक कामकाज में देरी पर लगाम लगाने के लिए बंगाल के मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल ने सख्त रुख अपनाया है। अब राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक में रखे जाने वाले प्रस्तावों से जुड़ी सभी फाइलें निर्धारित बैठक से पहले मुख्य सचिव कार्यालय में जमा करनी होंगी।

राज्य सचिवालय नवान्न की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, 23 नवंबर को होने वाली अगली मंत्रिमंडल बैठक के लिए चिह्नित सभी फाइलें 18 नवंबर तक जमा करनी होंगी। साथ ही, संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की व्यक्तिगत जवाबदेही भी तय की गई है।

मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी निर्देश में कहा गया है कि विभिन्न विभागों में प्रक्रिया पूरी करने में देरी के कारण मंत्रिमंडल के विचारार्थ भेजे जाने वाले प्रस्ताव अक्सर अटक जाते हैं। इस ढिलाई को दूर करने के लिए समयसीमा तय करना जरूरी है।

निर्देश के अनुसार, केवल फाइल भेजना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि उसे सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद ही भेजना होगा। इसमें संबंधित विभागों की राय, आवश्यक टिप्पणियां और मंजूरी या परीक्षण की प्रक्रिया पूरी करना शामिल है। यदि किसी प्रस्ताव को दूसरे विभाग की मंजूरी की जरूरत है, तो संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर उस पर काम करना होगा, ताकि तय समयसीमा का उल्लंघन न हो।

वरिष्ठ अधिकारियों पर व्यक्तिगत जिम्मेदारी

मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया है कि संबंधित नोडल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव या सचिव को दूसरे विभागों के साथ समन्वय स्थापित करना होगा। फाइल तय समय के भीतर जमा कराने की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं की होगी।

निर्देश में भविष्य की मंत्रिमंडल बैठकों के लिए भी व्यवस्था तय की गई है। 23 नवंबर के बाद होने वाली प्रत्येक बैठक से कम से कम तीन कार्यदिवस पहले सभी पूर्ण प्रस्ताव मुख्य सचिव और राज्य के कैबिनेट सचिव के पास पहुंचाने होंगे।

प्रशासनिक स्तर पर माना जा रहा है कि इससे प्रस्तावों की समय रहते जांच हो सकेगी और अंतिम समय में फाइलों के अटकने की समस्या कम होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।