विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर उपचुनाव की घोषणा, 6 अक्टूबर को मतदान, 9 को आएंगे नतीजे

Published: Mon, 07 Sep 2026 11:41 PM (IST)

भारतीय निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है, जिसमें 6 अक्टूबर को मतदान और 9 अक्टूबर को मतगणना होगी। ये सीटें शुभेंदु अधिकारी और हुमायूं कबीर के इस्तीफे से खाली हुई थीं, और ये उपचुनाव राज्य के राजनीतिक समीकरणों के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव की तारीखें घोषित

नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव की तारीखें घोषित

HighLights

  1. नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर उपचुनाव की घोषणा।

  2. मतदान 6 अक्टूबर को, मतगणना 9 अक्टूबर को।

  3. शुभेंदु अधिकारी, हुमायूं कबीर के इस्तीफे से सीटें रिक्त।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। भारतीय निर्वाचन आयोग ने बंगाल की दो महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों—नंदीग्राम और रेजीनगर—सहित देश की छह सीटों पर उपचुनाव के कार्यक्रमों की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

नंदीग्राम सीट से मुख्यमंत्री व विधायक शुभेंदु अधिकारी और रेजीनगर से हुमायूं कबीर द्वारा दिए गए इस्तीफे के कारण ये दोनों सीटें रिक्त हुई थीं।

जारी अधिसूचना के अनुसार, उपचुनाव प्रक्रिया की शुरुआत नौ सितंबर को गजट नोटिफिकेशन के साथ होगी। प्रत्याशी 16 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकनों की जांच 17 सितंबर को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 19 सितंबर तय की गई है।

दोनों विधानसभा क्षेत्रों में छह अक्टूबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती नौ अक्टूबर को की जाएगी। आयोग ने 11 अक्टूबर तक पूरी चुनावी प्रक्रिया समाप्त करने के निर्देश दिए हैं।

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट का उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही, संबंधित जिलों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

मतदाता पहचान पत्र के अलावा आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड सहित अन्य स्वीकृत 12 दस्तावेजों के माध्यम से पहचान सत्यापित कर वोट डाला जा सकेगा।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि नंदीग्राम और रेजीनगर में होने वाले ये उपचुनाव राज्य के भावी राजनीतिक समीकरणों को साधने के लिहाज से बेहद निर्णायक साबित होंगे। विशेष रूप से तृणमूल कांग्रेस के दो धड़ो में बंटने के बाद स्थिति क्या होगी?

ममतापंथी तृणमूल के लिए स्थिति काफी गंभीर है, क्योंकि मामला चुनाव आयोग में लंबित है। अब देखना है कि तृणमूल के जोड़ा फूल वाले चुनाव चिन्ह पर ममतापंथी या फिर ऋतब्रत बनर्जी के तृणमूल गुट चुनाव लड़ते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।