विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल में बीएसएफ कैंप में लगी भीषण आग, एक जवान शहीद

Published: Thu, 16 Apr 2026 05:31 PM (GMT+05:30)

बंगाल के हिंगलगंज में बीएसएफ कैंप में आग लगने से एएसआई जगी राम की मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार ...और पढ़ें

बीएसएफ कैंप हिंगलगंज में लगी भीषण आग,फोटो- सोशल मीडिया

बीएसएफ कैंप हिंगलगंज में लगी भीषण आग,फोटो- सोशल मीडिया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के उत्तर 24 परगना के हिंगलगंज इलाके में बीएसएफ के एक कैंप में आग लगने से एक जवान की मौत हो गई।

मृतक की पहचान एएसआई जगी राम के रूप में हुई है। वह सूत्रों के अनुसार, यह हादसा गुरुवार सुबह हिंगलगंज के बांकरा स्थित बीएसएफ की 77वीं बटालियन के कैंप में हुआ।

बीएसएफ कैंप हिंगलगंज में लगी भीषण आग

बताया जा रहा है कि ज्योति राम सिंह कैंप के उस कमरे में गए थे, जहां ईंधन (फ्यूल) का भंडारण किया जाता है। इसी दौरान स्पीडबोट में तेल भरते समय अचानक आग लग गई।

आग इतनी तेजी से फैल गई कि वह बाहर निकलने का मौका नहीं पा सके और कमरे के अंदर ही फंस गए। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि किसी के लिए अंदर जाना संभव नहीं हो सका। सूचना मिलते ही हासनाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

ईंधन भरते समय आग लगने की आशंका

बीएसएफ जवानों, पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर पानी से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। बाद में दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

इसके बाद ज्योति राम सिंह को बाहर निकालकर बशिरहाट अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हिंगलगंज थाने के प्रभारी संदीप दास ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बीएसएफ कैंप में आग लगने की घटना में एक एएसआई की मौत हुई है।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा शार्ट सर्किट या ईंधन से जुड़ी लापरवाही के कारण हुआ हो सकता है। हालांकि, आग लगने के सही कारणों की जांच जारी है।