विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुर्गापूजा पर बंगाल सरकार का बड़ा तोहफा, आधी कीमत पर मिलेगा आटा-चीनी और सूजी

Published: Sat, 03 Oct 2026 11:40 PM (IST)

पश्चिम बंगाल सरकार ने दुर्गापूजा से पहले राज्य के दो करोड़ परिवारों के लिए विशेष राशन पैकेज की घोषणा की ...और पढ़ें

दुर्गापूजा पर बंगाल सरकार का बड़ा तोहफा (फाइल फोटो)

दुर्गापूजा पर बंगाल सरकार का बड़ा तोहफा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दुर्गापूजा से पहले बंगाल सरकार का विशेष राशन पैकेज।

  2. दो करोड़ परिवारों को आटा, चीनी, सूजी आधी कीमत पर।

  3. योजना के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता । बंगाल सरकार ने दुर्गापूजा से पहले राज्य के दो करोड़ परिवारों के लिए विशेष राशन पैकेज की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को राज्य सचिवालय नवान्न में संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि दुर्गापूजा के सप्ताह में राशन दुकानों के माध्यम से आटा, चीनी और सूजी 50 प्रतिशत सब्सिडी रेट यानी आधी कीमत पर उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के लिए सरकार ने 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसके तहत एक किलो आटा 19 रुपये और एक किलो चीनी 30 रुपये में मिलेगी। प्रत्येक परिवार को 500 ग्राम सूजी भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे करीब दो करोड़ परिवार लाभान्वित होंगे।

राज्य सरकार के अनुसार, आटा और चीनी की खरीद के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि सूजी की निविदा प्रक्रिया जारी है। तीनों वस्तुओं का वितरण दुर्गापूजा के सप्ताह में राशन प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।