विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: एस्कॉर्ट गाड़ी के जरिए हो रही थी गौ तस्करी, पुलिस ने 14 गायों के साथ 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Published: Sun, 01 Nov 2026 09:30 PM (IST)

हुगली के पांडुआ में पुलिस ने गौ तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया। एस्कॉर्ट गाड़ी का इस्तेमाल ...और पढ़ें

हुगली में एस्कॉर्ट गाड़ी से गौ तस्करी का भंडाफोड़ (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

हुगली में एस्कॉर्ट गाड़ी से गौ तस्करी का भंडाफोड़ (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

HighLights

  1. पांडुआ, हुगली में पुलिस ने गौ तस्करी रोकी।

  2. एस्कॉर्ट गाड़ी से छह आरोपी गिरफ्तार किए गए।

  3. चौदह गायें और दो वाहन जब्त किए गए।

डिजिटल डेस्क, हुगली। गौ तस्करी के लिए पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के उद्देश्य से तस्करों ने एस्कॉर्ट गाड़ी का सहारा लिया। हालांकि, उनकी यह तरकीब काम नहीं आई। पांडुआ थाना पुलिस ने 14 गायों से लदी एक गाड़ी समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात पांडुआ के रामेश्वरपुर स्थित शांतिडांगा इलाके में कैनाल किनारे से गायों की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल छापेमारी की।

डीवीसी कैनाल के पास पुलिस को एक चार पहिया गाड़ी दिखाई दी, जिसमें पांच लोग सवार थे। संदेह होने पर पुलिस ने गाड़ी रोककर पूछताछ शुरू की। इसी दौरान पुलिस की नजर कुछ दूरी पर एक अन्य गाड़ी की रोशनी पर पड़ी।

तलाशी के दौरान पहली गाड़ी से करीब 80 मीटर दूर एक अन्य चार पहिया वाहन मिला, जिसमें 14 गायें लदी हुई थीं। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर छह लोगों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में पता चला कि गायों को पांडुआ से उत्तर 24 परगना के स्वरूपनगर ले जाया जा रहा था। आगे चल रही गाड़ी तस्करों के लिए रास्ता दिखाने का काम कर रही थी, ताकि पीछे चल रही गायों से लदी गाड़ी पुलिस की नजरों से बच सके।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान स्वरूपनगर निवासी साहाराब गाजी, सिराजुल गाजी, रौफ गाजी, आसारुल गाजी और राशियान गाजी तथा हराल निवासी गियासुद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस ने अवैध गौ तस्करी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरामद 14 गायें फिलहाल पांडुआ थाने की देखरेख में हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।