विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल में 30 और WBCS अधिकारियों का तबादला, किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? पूरी लिस्ट

Published: Mon, 16 Mar 2026 07:36 PM (IST)

पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के लिए 30 डब्ल्यूबीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। यह अधिसूचना 13 मार्च को जारी हुई और 16 मार्च को सार्वजनिक की गई।

बंगाल में 30 WBCS अधिकारियों के तबादले का आदेश(फाइल फोटो)

बंगाल में 30 WBCS अधिकारियों के तबादले का आदेश(फाइल फोटो)

HighLights

  1. 30 डब्ल्यूबीसीएस अधिकारियों का राज्यव्यापी तबादला किया गया

  2. प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के लिए यह फेरबदल

  3. कई अधिकारियों को नए जिलों में एडीएम नियुक्त किया गया

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। राज्य सचिवालय ने सोमवार को 30 और डब्ल्यूबीसीएस अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की। हालांकि आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि यह निर्देश वास्तव में शुक्रवार, 13 मार्च को जारी किया गया था, लेकिन इसे सोमवार, 16 मार्च को सार्वजनिक किया गया।

नबान्न के प्रशासनिक एवं कार्मिक निवेश विभाग के डब्ल्यूबीसीएस प्रकोष्ठ द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जनहित में प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के लिए फेरबदल का निर्णय लिया गया है। अधिसूचना में कई जिलों में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) के पदों पर नई नियुक्तियों का भी उल्लेख है। तबादलों की सूची में शामिल अधिकारियों में अनंत चंद्र सरकार भी हैं।

कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

वे लंबे समय से पर्यटन विभाग में कार्यरत थे। उन्हें उत्तर दिनाजपुर जिले का अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार, मालदा मंडल के सहायक आयुक्त पुष्पक राय को भी उसी जिले का अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सूचना एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में कार्यरत बिष्णुब्रत भट्टाचार्य को मुर्शिदाबाद का अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव सुदीप्त दास को नदिया जिले के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट का प्रभार दिया गया है। इस सूची में यह भी दर्शाया गया है कि जनजातीय विकास विभाग की संयुक्त सचिव सुभलक्ष्मी बसु को उत्तर 24 परगना का अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

कई अधिकारियों को वरिष्ठ उप सचिव या संयुक्त सचिव किया गया नियुक्त

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की संयुक्त सचिव बृजित सुचिता कुजूर को भी उत्तर 24 परगना का अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। विभिन्न विभागों में कई अधिकारियों को वरिष्ठ उप सचिव या संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

इनमें दिपांजन डे, कोयली दास, पुष्पेन चटर्जी और शैबाल नंदी जैसे अधिकारी शामिल हैं। जानकारी मिली है कि उनके प्रशासनिक अनुभव का उपयोग करने के लिए उन्हें नबान्न में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।